गैंदाटोला में कांग्रेसियों ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत का मनाया जश्न, हुई आतिशबाजी,बांटी गई मिठाईयां
छुरिया: कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस को मिली बंपर जीत के बाद गैंदाटोला के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एकत्र होकर बस स्टैंड मे पटाखे फोड़े और लोगों में मिठाईयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे जो कि उनका कहना सही हो गया।और कर्नाटक में कांग्रेस को प्रचंड जीत हासिल हुई।उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की खुशी से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब देशभर में कांग्रेस की सरकार आने वाली है।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का कमाल देखने को कनार्टक में मिला।मलिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की कर्नाटक में यह बहुत बड़ी जीत है।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा,राजेश साहू,भिखम देवांगन, राजील कुरैशी राजू सिंह राजपूत,विजय भारद्वाज,आरिफ खान,फरीद खान,आदि उपस्थित हुए।
सी एन आई न्यूज़ खुज्जी से भीतांत गुरूड़ की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.