बच्चों को मिलेगी सुविधा:सरपंचों ने आंगनबाड़ी के लिए दान किए स्मार्ट टीवी।
छुरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत गैंदाटोला में आयोजित आगनबाड़ियों मे स्मार्ट टीवी वितरण कार्यक्रम में आसपास के ग्राम पंचायतों के 37 सरपंचों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्मार्ट टीवी दान में दिए हैं। दान में मिले स्मार्ट टीवी को संबंधित ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाया जाएगा। स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों को शिक्षा-दीक्षा के साथ ही जीवन की सीख, समझ और ज्ञान का सृजन किया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता और परिवार के बाद आंगनबाड़ी केंद्र एक ऐसा स्थान हैं, जहां बच्चों में जीवन की सीख समझ व ज्ञान का सृजन किया जाता है।राजनांदगाव कलेक्टर के द्वारा
स्मार्ट टीवी दान करने वाले सरपंचों और अन्य सामाजिक संगठनों को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
सी एन आई न्यूज़ खुज्जी से भीतांत गुरूड़ की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.