Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 1, 2023

विधायक देवेंद्र यादव ने श्रमिकों के साथ खाया बोर बासी और आमा के चटनी,श्रमिक दिवस की दी बधाई

 भिलाई


विधायक देवेंद्र यादव ने श्रमिकों के साथ खाया बोर बासी और आमा के चटनी,श्रमिक दिवस की दी बधाई



1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर छावनी वार्ड 40 और सेक्टर 5 आंध्रा भवन में  हुआ कार्यक्रम

भिलाई। 1 मई मजदूर दिवस  आज भिलाई सहित पूरे प्रदेश में एक अलग ही तरीके से मनाया गया। प्रदेश के मजदूरों को पूरा सम्मान देने के लिए  भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने श्रमिकों के साथ बैठ कर बासी खाया। बासी में नमक और दही  मिलाकर प्याज, आचार,आम  की चटनी आदि के साथ बासी का स्वाद चखा। छावनी के वार्ड 40 में श्रमिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहाँ श्रमेव जयते के जयकारे के साथ मजदूरो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ सभी एक साथ बैठ कर बोर बासी खाएं। 

इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि माननीय भूपेश बघेल जी मजदूरों के सम्मान में जो पहल किए हैं वह काफी सराहनीय है। हम सबको बासी जरूर खाना चाहिए। यह काफी स्वादिष्ट है और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही ज्यादा लाभदायक है। मैं आज ही नहीं इससे पहले भी गर्मी के दिनों में बासी खाता रहा हूं। गर्मी में बासी मेरा पसंदीदा व्यंजन है इससे शरीर स्वस्थ रहता है और गर्मी के दिनों में लू लगने का खतरा भी नहीं रहता। बासी का पसिया पीने से प्यास भी कम लगता है और अच्छी नींद आती है। ऐसे तो बांसी के कई फायदे हैं।मजदूरों के सम्मान में बासी दिवस इस बात को प्रमाणित करता है कि हमारी सरकार गरीब मजदूरों की सरकार है जो इनके हक और अधिकार का पूरा ख्याल रखते है। एक साथ श्रमिक के साथ सभी बैठकर बासी खा कर यह संदेश दे रहे है कि हम सब एक है, समान है। कोई भेदभाव नहीं है। 

बॉक्स 

आंध्र भवन में मेयर के साथ लिया बासी का स्वाद

आंध्र भवन सेक्टर 5 में भी आज श्रमिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां महापौर नीरज पाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारियों ने बांसी का स्वाद चखा।यहां मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र यादव  उपस्थित रहे। महापौर नीरज पाल के साथ सभी ने बासी खाया।


सी एन आई न्यूज़ भिलाई से लक्ष्मी नारायण की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad