Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 30, 2023

सुराजी गांव योजना का सपना हो रहा साकार गौठान से महिलाओं को रोजगार के साथ अतिरिक्त आय का मिला जरिया गौठान में अजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर महिलाएं स्वालंबन की दिशा में बढ़ रही आगे

 सुराजी गांव योजना का सपना हो रहा साकार



गौठान से महिलाओं को रोजगार के साथ अतिरिक्त आय का मिला जरिया


गौठान में अजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर महिलाएं स्वालंबन की दिशा में बढ़ रही आगे


कवर्धा, 30 मई 2023। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए संचालित सुराजी गांव योजना का लाभ मिलने लगा है। इस योजना के तहत संचालित नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी से गांव की तस्वीर बदलने लगी है। गांव की महिलाओं और युवाओ को रोजगार के साथ अतिरिक्त आय का जरिया मिला है। योजना के तहत संचालित गौठान मल्टीएक्टीविटी केन्द्र के रूप में विकसित किए गए है, जहां महिलाओं के सपने साकार हो रहे हैं।

जिला मुख्यालय कबीरधाम से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बिरकोना का आर्दश गौठान विभिन्न गतिविधियों का केन्द्र बन गया है, जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गौठान में कड़ी मेहनत कर न केवल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया है बल्कि विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़ी हैं। जिससे यह गौठान ग्रामीणों और समूह की महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन चुका है। गौठान में कार्यरत स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, सब्जी उत्पादन, मूर्गी पालन, गौमूत्र खरीदी, गौमूत्र से ब्रम्हास्त्र जैसे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वालंबन की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप गौठान मल्टीएक्टीविटी केन्द्र के रूप में स्थापित हुई है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

गौठान में कार्य कर रही शिव शक्ति स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने बताया कि उनके समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 575 क्विंटल कुल 2 लाख 25 हजार 400 रूपए का वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि समूह की दीदीयांं को लाभ वितरण किया गया है। जिसका उपयोग अपने घर खर्चा चलाने मे कर रहीं हैं। मुर्गी पालन करने वाली जय मातारानी समूह के सदस्यों ने बताया कि गौठान में कड़कनाथ मुर्गी का पालन कर रही है। अब तक 20 हजार 550 रूपए का कड़कनाथ मुर्गी बेंच चुके है। बाड़ी में कार्यरत जागृति स्व सहायता समूह की महिलओं ने बताया कि बाड़ी में टमाटर, बैंगन, मिर्च, पाल, भिंडी, प्याज, चेंच भाई, अरबी, जीमिकांदा, धनिया, हल्दी, लौकी, बरबट्टी और खेड़हा का उत्पादन कर रही है। इससे 30 हजार रूपए की आमदनी प्राप्त हुई है। संगम स्व सहायता समूह की सचिव श्रीमती त्रिवेणी देवी अनंत ने बताया कि अब तक 2 हजार 500 लीटर की गौमूत्र की खरीदी की जा चुकी है। इससे 1250 लीटर ब्रम्हास्त्र का निर्माण कर विक्रय कर दिया गया है। ब्रम्हास्त्र के विक्रय से 62 हजार 500 रूपए की आय प्राप्त हुई है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad