Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 16, 2023

विप्लव साहू जी ने कलेक्टर से मुलाकात कर की मांग

 विप्लव साहू जी ने कलेक्टर से मुलाकात कर की मांग

 


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


खैरागढ़ :-  खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिले को बने 1 वर्ष से अधिक समय हो गया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक दूरी को कम करने के लिए इस नए जिले को बनाया था, लेकिन अभी व्यापम द्वारा परीक्षा भर्ती, अन्य भर्ती एवं प्रवेश परीक्षा में नए जिले को परीक्षा सेंटर नहीं बनाया गया है। जिससे बेरोजगार परीक्षार्थी निराश एवं हताश हैं। दो चार विभागों को छोड़कर अन्य विभाग यहां पर दिखाई नहीं देते। 


सामाजिक कार्यकर्ता और जिला पंचायत के सभापति विप्लव साहू ने जिले के अन्य मांगों के साथ इस महत्वपूर्ण मांग पर चर्चा और ज्ञापन देते हुए कलेक्टर से मुलाकात की। बैंकों द्वारा केसीसी लोन और अन्य दुविधा और समस्याओं को लेकर भी किसान नेता खेमराज जैन साथ में मौजूद थे। विप्लव साहू ने कलेक्टर को अवगत कराया कि जैसे जिला बना था उसी समय परीक्षार्थी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन अभी तक यह परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। एक ओर मानपुर मोहला एवं सक्ति को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। नए जिले के निवासियों को व्यापम परीक्षा  दिलाने के लिए लंबी दूरी तय करके राजनांदगांव, कवर्धा या दुर्ग जाना पड़ेगा। जिला बनाने की सुविधा बेरोजगार परीक्षार्थियों को नहीं मिल पा रहा है अब हमारे वनांचल साल्हेवारा गातापार आदि इलाके के परीक्षार्थी पेपर दिलाने के लिए दुर्ग, भिलाई व राजनंदगांव जाने के लिए विवश हैं। परीक्षार्थी मन ही मन सोच रहे हैं कि उन्हें जिले में कलेक्टर और एसपी को बैठाकर भूपेश सरकार भूल गई है। अतएव कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया गया कि व्यापम द्वारा जून में होने वाले परीक्षा के लिए खैरागढ़ मुख्यालय में ही व्यापम द्वारा सेंटर बनाए जाने के दिशा में तुरंत कदम उठाए जाए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad