Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 12, 2023

प्रावीण्य सूची में आने पर रोशन को पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद ने दी बधाई

 प्रावीण्य सूची में आने पर रोशन को पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद  ने दी बधाई


 

,भाजपा नेता घर पहुंच कर  रोशन को   दी बधाई

राजनादगांव-डोंगरगांव 

ब्लॉक के ग्राम बीजाभांठा निवासी रोशन सिन्हा आ. हीरालाल सिन्हा के 10 वीं बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्यता क्रम में 8 वां स्थान प्राप्त करने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा सांसद संतोष पाण्डेय ने जहां मोबाईल पर रोशन से बातचीत कर बधाई दी है, वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी सहित भाजपा के लोग भी उनके घर पहुंचे और उन्हें व उनके परिवारजनों से भेंट कर मिठाई खिलाकर इस सफलता पर बधाई दी व उनका उत्साहवर्धन किया।  

रोशन के घर पहुंचे जिपं के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गांधी ने सर्वप्रथम रोशन की पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व सांसद संतोष पाण्डेय से मोबाईल पर बात करवाई। मोबाईल पर डॉ. रमन एवं श्री पाण्डेय ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जरूरत पडऩे पर मिलने की बात कही। साथ ही भरपूर सहयोग का आश्वासन दिये। इस दौरान रोशन के पिता हीरालाल सिन्हा तथा माता श्रीमती कुमारी बाई सिन्हा को भी उन्होनें बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पार्षद सिद्दीक बडग़ुजर तथा जिला भाजयुमो कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल जैन राजा भी उपस्थित रहे।   

दूसरी ओर सिन्हा समाज की ओर से भी पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, जिला अध्यक्ष ठाकुरराम सिन्हा, जिला महामंत्री देवजी सिन्हा, युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष डागेश्वर सिन्हा, जिला प्रचार प्रसार मंत्री बालकृष्ण सिन्हा, सोनकुमार सिन्हा डोंगरगढ़, तहसील मंडलेश्वर भागवत सिन्हा, सचिव गोकुल सिन्हा सहित अन्य ने भी रोशन को बधाई प्रेषित की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad