Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 28, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का केंद्र सरकार को सुझाव स्वागत योग्य प्रशंसनीय नरेंद्र सोनी पूर्व विधायक प्रत्याशी जनता कांग्रेस खैरागढ़

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का केंद्र सरकार को सुझाव स्वागत योग्य प्रशंसनीय  


    नरेंद्र सोनी पूर्व विधायक प्रत्याशी जनता कांग्रेस खैरागढ़ 


   बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल जी शामिल हुए और उनके द्वारा विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी गई जिसके अंतर्गत सबसे खास बात रही बीस हजार से कम आबादी वाले शहरों में मनरेगा योजना लागू करने का केंद्र सरकार को सुझाव दिया गया जिसे श्री सोनी ने बेहतरीन और स्वागत योग्य बताया  है जिससे आज लाखों हजारों युवाओं को और प्रत्येक वर्ग को रोजगार मिल सकता है  पढ़े-लिखे युवा जो बेरोजगारी के कारण निराश है उनके लिए यह सुझाव यदि केंद्र सरकार द्वारा अमल कर लिया जाता है तो युवा जगत ऋणी रहेगी श्री सोनी ने आगे कहा कि मनरेगा जैसी योजना शहरों में होनी चाहिए क्योंकि नवगठित जिला केसीजी में 3 बड़े शहर है खैरागढ़ नगर पालिका बनाने के लिए आस-पास के गांव को जोड़ा गया जिसके कारण उन गांव के युवाओं को मनरेगा जैसी योजना से हाथ धोना पड़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का सुझाव निश्चित रूप से युवाओं के लिए पथ प्रदर्शक साबित होगी जनता कांग्रेस जे इसका समर्थन करती है और राज्य सरकार से अनुरोध करती है कि आपके द्वारा दी गई केंद्र सरकार को सुझाव उपयोगी और अति महत्वपूर्ण है क्योंकि आज भाजपा के द्वारा राज्य में जाबो गौठान खोलबो पोल जिस प्रकार जन आंदोलन बनाने की कोशिश किया जा रहा है निश्चित तौर पर वह भाजपा अपने हिस्से की राजनीति अच्छे से कर पा रही है लेकिन युवाओं के लिए स्थानीय निवासियों के लिए शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार जैसे वास्तविक मुद्दे पर 4 वर्षों से मौन साधे रही है और विपक्ष की भूमिका निभाने औसतन स्तर को भी नहीं छु पाई है मुख्यमंत्री जी का सुझाव पर यदि केंद्र सरकार  अमल करती है तो लगभग छत्तीसगढ़ के 111 नगर पंचायतो और 10नगर पालिकाओं को सीधा इसका लाभ मिलेगा 2019 में हुए नगरी निकाय के परिसीमन के बाद इन निकायों की आबादी बीस हजार से कम है  पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र सोनी ने कहा मुख्यमंत्री जी का यह सुझाव बेहतरीन है लेकिन यदि इस बेहतरीन सुझाव को नगरीय निकाय में अनिवार्य रूप से वार्ड समिति का गठन करके लागू किया जाता है जो हमारी राज्य सरकार से मांग भी है तो निश्चित तौर पर इस योजना मे होने वाली धांधली को भी कारगर तरीके से रोकने के साथ ही प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad