प्रदीप राय की रिपोर्ट
मरवाही -13/05/2023: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर मिठाई बटी जमकर आतिशबाजी हुई ढोल नगाड़ों की थाप पर विधायक संग कांग्रेसी भी खूब थिरके।कर्नाटक विधानसभा के आम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल जीत पाई है।
दक्षिण भारत में एकमात्र राज्य में भाजपा की सरकार थी वहां उन्होंने खूब भ्रष्टाचार किया जिसको कांग्रेस ने नाम दिया 40% की सरकार, मंहगाई, बेरोज़गारी और मोदी के झूठे वादे पर कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को भरपूर आशीर्वाद दिया है।इस खुशी को जिला जीपीएम के कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, ढोल नगाड़ों के साथ झूमते हुए खुशी मनाई। इस अवसर पर डॉ के के ध्रुव विधायक मरवाही ने कहा कि यह कर्नाटक की जनता की जीत है, हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो पदयात्रा की सफलता है। कर्नाटक की जनता ने बता दिया है कि देश नफ़रत से नहीं मोहब्बत से चलता है और आज मोहब्बत भाईचारे की जीत हुई है।
जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि यह जीत आने वाले 24 लोकसभा का सेमीफाइनल है इसके बाद हम सभी राज्यों में इसी प्रकार जीत दर्ज कराएंगे और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर डॉ के के ध्रुव विधायक मरवाही, हरीश राय, वीरेंद्र बघेल, राकेश मसीह, राजेंद्र ताम्रकार, नारायण श्रीवास, नारायण शर्मा, बूंदकुवर मास्को, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.