धरसीवां - रायपुर बिलासपुर हाईवे स्थित सांकरा चौक पर आज फिर एक महिला की मौत हो गई
, आपको बता दें कि रायपुर बिलासपुर हाईवे जिसे खुनी सिक्स लाइन के नाम से जाना जाता है, वहा आज फिर एक महिला की जान चली गई वहां से मिली जानकारी के अनुसार अनुसार CG 07 BD7750 से मृतक सोनी बाई यादव उम्र 55 वर्ष, खेलावन, लक्की यादव 12 वर्ष गिरौद से अपने गांव कुम्ही के लिए जा रहे थे जिसे तेज रफ्तार ट्रक हाइवा CG 04 JD 4843 ने लापरवाही पुर्वक चलाते हुए पीछे से टक्कर मारी जिससे महिला की मौत हो गई 2 अन्य घायल हो गए जिसे पुलिस के द्वारा घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया,वहीं लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाने वाले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया।
लगातार हादसों से सहमे ग्रामीण एवं व्यापारी
रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर लगातार हादसों को लेकर व्यापारी एवं ग्रामीण सहमे हुए हैं, ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कब तक यह सिलसिला चलता रहेगा आखिर शासन-प्रशासन कब तक आंख बंद करके यूं ही तमाशा देखते रहेगी, जनता का शासन प्रशासन विभागीय अधिकारी पर भी भरोसा उठ गया है जनता को सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन उसका निराकरण नहीं हो पाता कई बार इस हादसों को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन जनता को मिलती है सिर्फ दिलासा और निराकरण करने का आश्वासन लेकिन आज तक इस पर ना ही निराकरण हुआ ना हीं स्थिति सुधरी लगातार हादसे से व्यापारी भी चिंतित हैं रोजाना उनको उल्टे दिशा से जाना पड़ता है, कहीं ना कहीं सभी को अपनी जान की और अपने परिवार की चिंता फिक्र रहती है ऐसे में ग्रामीण और व्यापारी लगातार हादसों से सहमे हुए हैं।
हादसों को लेकर बजरंग दल व ग्रामीण के द्वारा रोड जाम
लगातार हादसों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के द्वारा सर्विस रोड पर भारी भरकम गाड़ियां चलने को लेकर विरोध जताया वही कई बार इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी दे चुके हैं जिसका निराकरण नहीं होने पर ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क उठे और रोड जाम कर दी जिससे रोड जाम की स्थिति बनने लगी जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन कि समझाइश के बाद लोग वहां से हटे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.