सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर व वैभवी एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी रतनपुर के द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर व वैभवी एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी रतनपुर के द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गयाइस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अविनाश सिंह, डॉ. पूनम सिंह, वैभवी एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी रतनपुर के डायरेक्टर ठा. प्रेम सोमवंशी व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर की सभी स्टॉप नर्स, वैभवी एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी रतनपुर की टीचर व स्टॉप सहित GDA नर्सिंग स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में शामिल हुए।इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के बारे में प्रकाश डालते हुए बतलाया की नोबेल नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल (FLORENCE NIGHTINGALE) के जन्मदिन पर हर साल दुनिया भर में 12 मई अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.