Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 21, 2023

कल थाने के घेराव के बाद आज रतनपुर रहा बंद चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस के जवान तैनात

कल थाने के घेराव के बाद आज रतनपुर रहा बंद चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस के जवान तैनात




रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट


रतनपुर ,,,,विदित हो कि अनाचार पीड़िता की विधवा मां की गिरफ्तारी का मामला लगातार तूल पकड़ते जा रहा है मामला रतनपुर का है जिसमें  एक नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता की मां को पुलिस ने पोस्को एक्ट की धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया....पुलिस की  इस कार्रवाई पर परिजनों और ब्राह्मण समाज ने सवाल खड़ा किया है.और मांग की है कि महिला को तत्काल रिहा कर थाना प्रभारी विवेचक सत्येंद्र सिंह पर कार्रवाई की मांग की गई इन्हीं सब बातों को लेकर शनिवार की शाम थाने का घेराव किया गया और रविवार को नगर बंद के लिए ज्ञापन सौंपा गया उसी परिपेक्ष में आज रविवार को नगर को बंद कराया गया है जिसमें रतनपुर के सभी व्यापारी वर्ग एवं नागरिकों ने इसमें समर्थन देते हुए स्वयं ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखें आपको बताते चलें कि घटना रतनपुर के भाजपा पार्षद के भतीजे आफताब मोहम्मद को पुलिस ने लगभग 2 माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा था.... उस पर नाबालिग के दैहिक षोषण के संगीन आरोप लगे है....अब उसी आरोपी के बुआ के नाबालिग लड़के के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अनाचार पीड़िता की मॉ को रतनपुर पुलिस ने जेल भेज दिया है....जिसके बाद  पुलिस के कार्यप्रणाली पर इस लिए सवाल उठ रहा है क्योकि जब दोनों परिवार के बीच विवाद था तो नाबालिग उसके घर कैसे गया...? मां की अरेस्टिंग के बाद से नाबालिग पीड़िता पुलिस की कार्रवाई पर लगातार सवाल खड़े कर रही है.... पीड़िता का आरोप है कि पहले उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया गया और जब केस वापस नहीं लिया तो झूठे मामले में उसकी मां को फंसा कर जेल भेज दिया गया.इस पूरे मामले को लेकर ब्राम्हण समाज ने आज रतनपुर बंद करने का आवाहन किया है और जिला व पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल एक्शन नहीं लिया गया तो आगे उग्र आंदोलन के लिए उन्हें बाध्य होना पड़ेगा.फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से रतनपुर में अतिरिक्त बल लगा दिया है ताकि माहौल खराब न हो.और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है रतनपुर के चौक चौराहों पर पुलिस सुरक्षा के लिए मुस्तैद खड़ी है फिलहाल नगर में शांति व्यवस्था बनी हुई है नगर बंद को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि नगर के द्वारा लोगों का समर्थन पीड़ित पक्ष के साथ है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad