"चलबो गौठान खोलबो पोल" प्रदेश सरकार की योजनाओं की पोल खोलने जुटे भाजपा
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट.....
बेलगहना..................प्रदेश स्तर पर भाजपा कर रही यह कार्यक्रम,,,,,,,भाजपाई देश विदेश में अपने गौठान मॉडल को बढ़ा चढ़ा कर पेश करने वाली प्रदेश की भूपेश सरकार की योजनाओं की पोल खोल रहे।
जिसमे आसपास के समस्त गौठानो का निरीक्षण कर जनता के सामने भूपेश सरकार की योजनाओं की पोल खोलने के साथ ही "गौठान के गोठ" का आयोजन कर जनता का पंचनामा कराकर सारी बातें जनता के सामने रखा जा रहा। इसी क्रम में भाजपा मंडल बेलगहना ने आज कुरुवार, मिट्ठू नवागांव, नगपुरा, सोनपुरी स्थित गौठान का दौरा किया जहां जनता ने आरोप लगाया कि हमसे गोबर खरीदी तो हुई,परंतु भुगतान के नाम पर आजतक कुछ भी नहीं, साथ ही गौठान समिति व महिला समूह भी गौठान के लाभ से वंचित हैं जहां गौठान में न ही पानी की व्यवस्था है न ही शेड चिन्हित भूमि पर किसी प्रकार की घेराबंदी भी नहीं है।
सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा आदर्श गौठान कुरुवार, जहाँ गेट खुला पड़ा मिला, गौ वंश का कहीं पता नहीं, पानी के लिए सोलर पंप व्यवस्था ठप मिला,जर्जर शेड तो पानी के कमी के चलते वर्मी टांके में पड़ा गोबर सूख कर लकड़ी हो चुका मिला,नगपुरा में गोबर खरीदी का भुगतान नहीं होने की बात सामने आई केवल पॉलीथिन के स्ट्रक्चर पर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण वो भी पानी कहीं बाहर से ढोकर लाने मजबूर लोग और मिट्ठू नवागांव में तो शेड की व्यवस्था नहीं, पानी की व्यवस्था नहीं, समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट का एक रुपिया भुगतान नहीं होने की बात सामने आई है। समिती के लोग भी लाभ से वंचित, भाजपा मंडल बेलगहना ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाया कि यह केवल जनता के पैसों का दुरूपयोग मात्र है गौठान मॉडल को देश विदेश में अपनी कामयाबी का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार की गौठान योजना की वास्तविक स्थिति सबके सामने आ चुकी है।छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम बंद करे भूपेश सरकार। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधि विधायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजीव पाण्डेय, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर के साथ कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, महामंत्री विश्वनाथ पटेल, निरंजन पैकरा, रामेश्वर राजपूत, राजेश पाण्डेय, दरबार सिंह,शिवनारायण, चंद्रदीप, सोम कुमार एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.