वनांचल के युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए किया जा विभिन्न खेलों का आयोजन-एसपी डॉ. सिंह
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित ग्राम बोदलपानी में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, मिनमिननिया को हराकर बोदलपानी ने मारी बाजी
पुलिस अधीक्षक ने मैन ऑफ द मैच खिलाडी को यातायात जागरूकता के लिए हेलमेट प्रदान किया
कवर्धा, 11 मई 2023। पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन में ग्रामवासी, कबीरधाम पुलिस और ग्राम खेल समिति ग्राम बोदलपानी के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्राम बोदलपानी ने मिनमिननिया को हराकर जीत हासिल की। नक्सल प्रभावित बोदलपानी में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वनांचल के युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए लगतार जिले के वनांचल ग्रामों में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता में एसपी के साथ उपपुलिस अधीक्षक (नक्सल) श्री संजय धु्रव, सहसपुर लोहारा थाना प्रभारी श्री मुकेश यादव भी शामिल हुए।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.