रतनपुर में दसवी में पल्लवी रजक और बारहवीं में दामिनी यादव टॉपर बने।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.....शा कन्या उ मा वि रतनपुर का 10वी (हाईस्कूल सर्टिफकेट) एवम 12वी का परीक्षा परिणाम 2023 उत्कृष्ट रहा। जो कि निम्नानुसार है कक्षा दसवीं सत्र 2023 में कुल 95 छात्राएं नियमित अध्ययनरत थे जिसमे से परीक्षा में 95 छत सम्मिलित हुए परीक्षा में 81छात्राएं उत्तीर्ण हुए।और 07अनुत्तीर्ण तथा 07 छात्राएं पूरक रहे। इस प्रकार शाला का परीक्षा परिणाम प्रतिशत -85.26% रहा। दसवी में पल्लवी रजक 94.5 प्रतिशत प्राप्त कर नगर में प्रथम, गरिमा यादव 94.3 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा, दीक्षा कश्यप 94.1 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरा एवम स्नेहा मिश्रा 93.8 प्रतिशत प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रहे।वही का 12वी (हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफकेट परीक्षा मेंकुल दर्ज 197 छात्राएं अध्ययनरत थे जिसमे परीक्षा में 195 सम्मिलित हुए और 02 अनुपस्थित रहे।परीक्षा में 162 उत्तीर्ण 06अनुत्तीर्ण ,परीक्षा में 27 पूरक रहे।इस प्रकार शाला का परीक्षा परिणाम 82.23% रहा। बारहवीं में दाहिनी यादव 88.7 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम, प्राची श्रीवास 84.2 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा,अंजली कश्यप 83.2 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय, मानसी 82.8 प्रतिशत प्राप्त कर चतुर्थ,सादिया बेगम 80.6प्रतिशत प्राप्त कर पंचम स्थान पर रहे। शाला का परिणाम अच्छा आने पर प्राचार्य भारती त्रिवेदी ने अपने सभी स्टाफ को उनके किए गए मेहनत एवम बच्चों के द्वारा किए गए मेहनत करने में सफलता प्राप्त करने पर बधाई दिए है साथ ही कुछ बच्चे असफल हुए उन्हें आगे लक्ष्य बनाकर नियमित रूप से अध्ध्ययन करने की कामना किए है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.