Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 19, 2023

कल्लूबंजारी स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, दसवीं में एश्वर्या रामटेके एवं बारहवीं में अदिति पटेल अव्वल

 


खुज्जी

कल्लूबंजारी स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, दसवीं में एश्वर्या रामटेके एवं बारहवीं में अदिति पटेल अव्वल


खुज्जी:  शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कल्लूबंजारी के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं  बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा  में कु.ऐश्वर्या रामटेके सर्वाधिक 76.83 प्रतिशत अंक एवं प्रथम श्रेणी के साथ एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में कु.अदिति पटेल सर्वाधिक 84 प्रतिशत अंक एवं प्रथम श्रेणी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने में कामयाब हुए। 

         संस्था के प्रभारी प्राचार्य जी.कुंजाम ने बताया कि कक्षा 10 वीं में कु.ऐश्वर्या रामटेके 76.83 प्रतिशत अंक एवं प्रथम श्रेणी के साथ प्रथम, कु.हेमलता 75.66 प्रतिशत अंक एवं प्रथम श्रेणी के साथ द्वितीय एवं कु.दिशा देवांगन 73.16 प्रतिशत  एवं प्रथम श्रेणी के साथ तृतीय स्थान पर रहे। बारहवीं बायोलोजी संकाय में कु.अदिति पटेल 84 प्रतिशत अंक एवं प्रथम श्रेणी के साथ प्रथम, कु.पल्लवी साहू 72.6 प्रतिशत अंक एवं प्रथम श्रेणी के साथ द्वितीय एवं कु.वासिनी भारतद्वाज 71प्रतिशत अंक एवं प्रथम श्रेणी के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कला संकाय में कु.राजेश्वरी राजपूत 77 अंक एवं प्रथम श्रेणी के साथ प्रथम,कु.प्रीति 74 प्रतिशत अंक एवं प्रथम श्रेणी के साथ द्वितीय एवं एस.कुमार पटेल 71 प्रतिशत अंक एवं प्रथम श्रेणी के साथ तृतीय स्थान पर रहे। 

इस संस्था के दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम  77 प्रतिशत, बारहवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 74 प्रतिशत एवं बारहवीं के बायोलोजी संकाय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 

         उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरपंच डोमेन कुमार पटेल, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कल्लूबंजारी के अध्यक्ष जयपाल यादव, ग्रामपटेल राजकुमार पटेल, संस्था के प्राचार्य जी.कुंजाम,संकुल समन्यक मूलचंद मंडावी, पूर्व संकुल समन्यक एवं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कुरेटी एवं शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।


सी एन आई न्यूज़ खुज्जी से भीतांत गुरूड़ की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad