Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 19, 2023

विधायक छन्‍नी साहू ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

 


खुज्जी

विधायक छन्‍नी साहू ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

0 ग्रामीणों की मांग पर बाऊंड्रीवाल निर्माण की घोषणा भी की।


खुज्जी। 

खुज्‍जी विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू ने क्षेत्र में दौरे के बीच विभिन्‍न स्‍थानों में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्‍होंने ग्रामीणों की मांग पर घोषणाएं भी की। गुरुवार को क्षेत्र में अलग-अलग स्‍थानों पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक शामिल हुईं जहां उन्‍होंने ग्रामीणों से मुलाकात भी की। 

खुज्‍जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलिहालमती पहुंचने पर विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू का पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने स्‍वागत किया। यहां विधायक ने कंवर समाज के पांच लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। वहीं ग्रामीणों की मांग पर उन्‍होंने शीतला मंदिर में बाउंड्री वाल निर्माण के लिए घोषणा भी की।

इसके बाद ग्राम पंचायत जयसिंग टोला में विधायक श्रीमती छन्‍नी  साहू ने 5 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भी भूमिपूजन किया। इसी तरह ग्राम शिकारीटोला में भी 10 लाख के सामुदायिक भवन के निर्माण की आधारशीला रखी गई। 

विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू ने इस दौरान कहा कि – विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों की मांगों पर तेजी से अमल किया जा रहा है। विकास कार्यों सहित मूलभूत आवश्‍यकताओं के लिए भी निर्माण कार्यों में गति आई है। कई स्‍वीकृतियां मिली हैं जिनका कार्य प्रगति पर है। कई कार्यों की आधारशीला रखी जा रही है और जल्‍द ही यह सारे काम पूरे हो जाएंगे। 

उन्‍होंने कहा कि – परंपरा अनुसार गांवों में मांगलिक कार्यक्रमों और सांस्‍कृतिक गतिविधियों के लिए भवन की आवश्‍यकता पड़ती है। सामुदायिक भवन इसके लिए उपयोगी हैं। इसके साथ ही इन भवनों का उपयोग अन्‍य सामाजिक व स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी गतिविधियों के लिए भी किया जा सकता है। ग्रामीणों को इसका लाभ उठाना चाहिए। स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों व वरिष्‍ठ नागरिकों को भी रचनात्‍मक गतिविधियों के आयोजन के लिए सक्रिय होना चाहिए। 


इन कार्यक्रमों के दौरान ब्‍लॉक कांग्रेस अध्‍यक्ष रितेश जैन, जिला कांग्रेस प्रवक्‍ता राहुल तिवारी, जनपद सदस्‍य हेमीन साहू, आदिवासी महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष श्रीमती रामक्षत्री चंद्रवंशी, लादूराम तुमरेकी,  विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्‍हा, अमित अग्रवाल, पुरुषोत्‍तम दास साहू, भारतलाल साहू, किशोर टेमरे, बसंती दुर्योधन साहू, कीर्तन चंद्रवंशी, दुलेसरु नेताम,  प्रीतम साहू, सरपंच प्‍यारेलाल मंडावी, सरपंच श्रीमती चंपा बाई, ग्राम पटेल प्‍यारेलाल, इंद्रकुमार, पीआर चंद्रवंशी, सफल सिंह चंद्रवंशी, शोभितराम कुंजाम, भागवतराम चंद्रवंशी, ईश्‍वरकुमार बांधे, कमलदास रात्रे, दयाल सिंह चंद्रवंशी, उजालाराम गंधेल, उपसरपंच सतरुपा बाई, पंच महेश कुमार, फूलचंद, देशबाई, लता बाई, बिमलाबाई, कामता बाई, गणेशराम,  पीलूराम चंद्रवंशी, यशवंत कुमार, भावसिंग, लिखनलाल चंद्रवंशी, लखनलाल कंवर, प्रभूराम, नोहर पटेल, तिलकचंद, दयाल सिंग, सिरोबाई, नरेश कुमार, शिवेंद्र कंवर, ललिता चंद्रवंशी, गिरिजा चेलक, सरिता साहू, दुर्गीनबाई साहू, सुरिका यादव, मंजू सेन, बनिताओटी, पुनेश निषाद, अनिल यादव,सुधीर चंद्रवंशी, सरपंच चंपा बाई मिरी, सतीश तुमरेकी, राकेश साहू, रोहित साहू, पूनम साहू सहित अन्‍य ग्रामीण उपस्थित थे।


सी एन आई न्यूज़ खुज्जी से भितांत गुरूड़ की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad