पिथौरा शहर से लगे ग्राम लाखा गढ़ में पानी की किल्लत हो रही है पानी के एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं ग्रामवासी पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार की ओर से नल जल योजना शुरू की गई है लेकिन गर्मी का मौसम प्रारंभ होते ही लाखा गढ़ ग्राम पंचायत में कई स्थानों पर पानी के लिए हाहाकार मची है ग्राम लाखा गढ़ पानी का टंकी कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है आज तक ग्राम पंचायत ने सुध ली और ना ही प्रशासन ने। शासन ने अपनी ओर से ग्राम पंचायतों को सभी सुविधाएं मुहैया कराया है और उचित राशि भी दी हैपरंतु ग्राम पंचायत के सुस्त रवैया ने यह दशा की है ग्राम पंचायत लाखा गढ़ के कई वार्ड में पानी की बहुत अधिक समस्या है आसपास के बोरसे मांग कर पानी की पूर्ति की जा रही है पर ग्राम पंचायत के द्वारा ना पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है और ना ही कहीं सार्वजनिक बोर कराया है। नल जल योजना के अंतर्गत घर घर नल कनेक्शन तो दिया गया है परंतु नया पानी टंकी के लिए अब तक के उचित स्थान नहीं ढूंढ पाया है जो कि केंद्र व राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है न जाने इस ग्राम में पानी की समस्या का हल हो पाएगा या नहीं?


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.