Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 23, 2023

कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कराने कार्ययोजना बनाने के दिये निर्देश



मोहला 23 मई 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी जनपद पंचायत मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर बेरोजगारी भत्ता के पात्र हितग्राहियों की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों का कौशल प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थियों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण और प्लेसमेंट में सहायता प्रदान किया जाना है। इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं जनपद स्तर पर विभिन्न व्यवसायों की उपलब्धता के आधार पर प्रशिक्षण देना है। इसके लिए संबंधित विभाग को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उप संचालक कौशल विकास विभाग द्वारा कौशल प्रशिक्षण के विभिन्न ट्रेड के बारे में जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री हेमंत ठाकुर,  एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित योगी, रोजगार अधिकारी श्री एसव्ही राजोरिया, जनपद सीईओ चौकी श्री बीपी चुरेन्द्र, मोहला सीईओ श्री गोपाल कंवर, मानपुर सीईओ श्री डीडी मंडले, तहसीलदार चौकी श्री मनोज रावटे, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुषमा मंडावी सहित अन्य अधिकारी एवं बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थी उपस्थित थे। 

*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad