गौठानों में कार्यरत महिलाओं को कांग्रेसियों ने किया सम्मानित
खैरागढ. मेरा गौठान, मेरा अभिमान पखवाडे़ के तहत जिले के सरईपतेरा,गेरूखदान, खपरीकलार और कुकुरमुड़ा गौठान पहुंचे युवा कांग्रेसियों ने गौठान में कार्यरत महिला समूहों की महिलाआें का सम्मान किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी की अगुवाई में जिले के गौठानों में पहुंचकर गौठान समूह में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान गौठान समिति में कार्यरत महिला समूह की महिलाओं ने बताया कि सरकार की योजना के अंतर्गत गोबर विक्रय कर आय अर्जित कर उन्नत किस्म के वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर आय प्राप्त कर रहे हैं। कहा कि कुछ लोग गौठान में कार्यरत महिला समूहों को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं। बिना जानकारी वर्मी कंपोस्ट बनाने के खिलाफ अनर्गल बयान दे रहे हैं। महिलाओं का सम्मान करते जिला युकां अध्यक्ष गुलशन ने कहा कि गौठान योजना से फसल की रखवाली, गौ माता की सेवा, गोबर की खरीदी, वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन, वर्मी कंपोस्ट उत्पादित फसल से बीमारी से छुटकारा मिल रहा। गौठान योजना से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। भाजपा इसका विरोध कर स्वयं का विरोध कर रहे हैं। युवा कांग्रेसी महिला समूह का लगातार मनोबल बढ़ाते हुए उनको सम्मानित कर रहे हैं। अभियान 7 जून तक लगातार चलेगा। विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि शासन के इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ सभी वर्ग के ले रहे हैं। भाजपा के पास मुद्दा नहीं होने की वजह से चुनाव सामने होने के कारण इसका विरोध कर रहे हैं। कार्यक्रम में नीलांबर वर्मा,शुभम चंद्राकर, प्रमोद ऊईके, देवराज किशोर दास वैष्णव, जनपद सदस्य हिमाचल सिंह राजपूत, दिनेश वर्मा,ललिता मंगला धुर्वे, प्यारेलाल धुर्वे,दसमत जंघेल प्रमोद सिंह ठाकुर, सुमित जैन, सोनू ढीमर, वीरेंद्र जंघेल, दिलीप शर्मा, गोलू पाल, सोमलाल नेगी, संतोष वर्मा, गैंदा पाल, राजेश धुर्वे व महिला समूह की महिलाएं और कांग्रेसी शामिल हुए।
सीएनआई न्यूज खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.