Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 14, 2023

पर्यटन ग्राम सावरवानी का बेस्ट टूरिज्म प्लेस स्पर्धा में शामिल होना गौरव की बात-प्रमुख सचिव

 


सिवनी मध्यप्रदेश

पर्यटन ग्राम सावरवानी का बेस्ट टूरिज्म प्लेस स्पर्धा में शामिल होना गौरव की बात-प्रमुख सचिव

सी. एन. आई. न्यूज/ सिवनी/छिन्दवाड़ा/ राज्य शासन के पर्यटन व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव व मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शिवशेखर शुक्ला ने गत दिवस छिन्दवाड़ा जिले के आदिवासी विकासखंड तामिया के ग्राम सावरवानी स्थित पर्यटन के लिये विकसित किये जा रहे होम स्टे का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बने 6 होम स्टे देखे और उनकी अत्यंत सराहना की। उन्होंने कहा कि सावरवानी के होम स्टे को विकसित करने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड से हर संभव सहायता की जायेगी ।

पर्यटन व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव व मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शुक्ला के ग्राम सावरवानी पहुंचने पर होम स्टे संचालक श्री कमलेश यदुवंशी और श्री दुर्गेश यदुवंशी सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने होम स्टे का निरीक्षण किया। देसी स्टाइल में बने वीआईपी कॉटेज देखकर वे बहुत प्रभावित हुये और कहा कि इस गांव में पर्यटन की असीम संभावनायें हैं और होम स्टे बन जाने से विकास के रास्ते भी खुल गये हैं। विलेज वेज संस्था के मार्गदर्शन में बने होम स्टे की सुंदरता और ग्रामीणों का पर्यटकों के प्रति व्यवहार देखकर भी श्री शुक्ला प्रभावित हुये। उन्हें जानकारी दी गई कि भारत देश के साथ ही अभी तक 6 अन्य देशों के विदेशी पर्यटक भी सावरवानी के होम स्टे में रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सावरवानी का राष्ट्रीय बेस्ट टूरिज्म प्लेस स्पर्धा में शामिल होना छिन्दवाड़ा जिले के लिये बहुत ही गौरव की बात है, जबकि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड अभी तक इसे ट्रायल बेस पर मानकर चल रहा था, लेकिन यहां पर्यटकों से मिले फीडबैक के कारण सावरवानी को स्पर्धा में शामिल होने का मौका मिल गया है। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन ग्राम सावरवानी के विकास के लिये विभिन्न योजनाओं से यहां विकास कार्य करवाये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे योजना से ग्राम सावरवानी में 10 होम स्टे बनने हैं जिसमें से 6 होम स्टे तैयार होकर पर्यटकों के लिये खोल दिये गये हैं और 4 निर्माणाधीन हैं।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad