सिवनी मध्यप्रदेश
बाड़ी में खड़ी ट्राली हुई चोरी, लखनादौन थाने में की गई शिकायत दर्ज,
सी. एन. आई. न्यूज गणेशगंज थाना लखनादौन अंतर्गत आने वाला ग्राम सहजपुरी ट्राली हुई चोरी
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों
रविवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहजपुरी निवासी दीपक चौकसे के घर के पीछे बाड़ी में खड़ी ट्राली चोरी हो गई है।जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा लखनादौन में दर्ज कराई गई है । एवं पीड़ित ने सभी क्षेत्रीय लोगों से अपने आसपास ट्राली देखे जाने पर सूचना देने की गुहार लगाई है।
पीड़ित सहजपुरी निवासी दीपक चौकसे ने जानकारी में बताया कि उनके द्वारा कृषि कार्य हेतु कुछ दिनों पूर्व ही एक नई ट्राली खरीद कर लाई गई थी जो प्रतिदिन की तरह शनिवार की देर रात्रि भी अपने घर की बाड़ी पर खड़ी थी जहा से देर रात्रि चोरों ने ट्राली चुरा कर ले जा ली है उन्होंने बताया कि उनकी ट्राली हरे कलर की है। एवं उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से ट्राली देखने पर सूचना देने की गुहार भी लगाई है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.