Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 21, 2023

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित कृषकों को दावा भुगतान के लिए विभाग कर रहा निगरानी

 सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित कृषकों को दावा भुगतान के लिए विभाग कर रहा निगरानी


राजनांदगांव 21 मई 2023। जिला राजनांदगांव में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2022 तथा रबी 2022-23 में जिले में क्रमश: 1 लाख 12 हजार 200 तथा 44 हजार 171 कृषकों के खरीफ में 1 लाख 37 हजार 783 हेक्टेयर तथा रबी में 53 हजार 304 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड द्वारा किया गया था। जिसमें फसल कटाई के आधार पर वास्तविक उपज और विगत 5 वर्षों से प्राप्त उपज के औसत के आधार पर प्रभावित कृषकों को दावा भुगतान भी सीधे कृषकों के बैंक खाता में किया गया। जिसके तहत अब तक खरीफ 2022 के 16 हजार 957 कृषकों को राशि 278.67 करोड़ का भुगतान हो चुका है तथा शेष बचे कृषकों को भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

खरीफ 2022 के बीमित कृषकों को दावा भुगतान संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन एवं अन्य समस्या निवारण कार्यक्रमों के माध्यम से प्राप्त हो रहा है। जिसके त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्री डोमन सिंह द्वारा विभाग को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए उप संचालक कृषि श्री एनएल पाण्डे द्वारा जिला कार्यालय उप संचालक कृषि में समस्या निवारण कक्ष का स्थापना किया गया है। जहां बीमा कंपनी के प्रतिनिधि तथा कृषि विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए सतत रूप से अनुश्रवण किया जा रहा है। मुख्य रूप से बहुतायत में प्रकरण ऐसे है, जो खरीफ 2022 में भुंईया पोर्टल व बीमा पोर्टल के इंटीग्रेशन के कारण समरूप नाम वाले ग्रामों का राजस्व निरीक्षक मंडल अदला बदली हो जाने के कारण पोर्टल में पंजीयन नहीं हो पाने वाले कृषकों से प्राप्त हो रहे हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तर से ऐसे 32 ग्रामों की सूची तैयार कर संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को प्रेषित किया है तथा शीघ्र ही बीमा पोर्टल में कृषकों का विवरण इन्द्राज किया जाना है। विभाग एवं सहकारी बैंक ने इन कृषकों का प्रीमियम पहले ही बीमा कंपनी को चालान के माध्यम से जमा कर दिया है। जिससे पोर्टल खुलते ही कृषकों को उपज आकड़ों के आधार पर दावा भुगतान किया जाना संभावित है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad