Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 21, 2023

किसानों के उत्थान के लिए सरकार कर रही लगातार कार्य - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

 सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन

किसानों के उत्थान के लिए सरकार कर रही लगातार कार्य - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल


- भरोसे के सम्मेलन में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राहियों को किया राशि का अंतरण

- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 1 लाख 19 हजार 932 किसानों के खाते में 83 करोड़ 55 लाख 39 हजार रूपए की राशि की गई अंतरित

- राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 16 हजार 271 हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि 3 करोड़ 25 लाख 42 हजार रूपए हस्तांतरित

- गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 738653.80 किलोग्राम गोबर खरीदी पर पशुपालकों, गौठान समितियों एवं महिला स्वसहायता समूहों को 14 लाख 77 हजार 308 रूपए की राशि प्रदान की गई

राजनांदगांव 21 मई 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्ग जिले के ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में जिले के राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब योजना के हितग्राहियों को उनके खाते में राशि अंतरित की। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 1 लाख 19 हजार 932 किसानों के खाते में 83 करोड़ 55 लाख 39 हजार रूपए, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 16 हजार 271 हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि 3 करोड़ 25 लाख 42 हजार रूपए, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 738653.80 किलोग्राम गोबर खरीदी पर पशुपालकों, गौठान समितियों एवं महिला स्वसहायता समूहों को 14 लाख 77 हजार 308 रूपए की राशि अंतरित की। जिले के 159 स्वावलंबी गौठानों के 118 अध्यक्ष एवं 789 सदस्यों को 4 लाख 83 हजार रूपए के मानदेय का भुगतान किया गया। जिसमें प्रति अध्यक्षों को 750 रूपए तथा प्रति सदस्यों को 500 रूपए प्रथम किस्त अंतर्गत मानदेय का भुगतान किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार कलेक्टोरट सभाकक्ष से वीडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम किसानों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसानों के खाते में 2 हजार 28 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई है। रकबा बढ़ गया, उत्पादन बढ़ गया। कृषि की ओर लोगों की रूचि बढ़ रही है। किसानों की आय दो-गुनी हो गई है, महिलाएं स्वावलंबी हो रही है। राशनकार्ड सभी का बन गया है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में अच्छा काम हो रहा है। युवा जुड़कर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सांकरा पाटन में 120 करोड़ रूपए की लागत के महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भवन का शिलान्यास किया। विश्वविद्यालय के अंतर्गत 14 शासकीय एवं 4 अशासकीय महाविद्यालय संचालित है। राज्य में उद्यानिकी एवं वानिकी को बढ़ावा देने के लिए की गई है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के ब्लू प्रिंट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर उपस्थित लोगों से बात करके जानकारियां ली। कृषि विभाग के स्टॉल में उन्होंने उपस्थित किसानों, गोधन न्याय योजना में कार्यरत स्वसहायता समूह की महिलाओं से बात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुराजी गांव योजना के अंतर्गत लगे नरवा, घुरवा, बाड़ी के स्टॉल का अवलोकन किया। जहां उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तुत वर्किंग मॉडल को देखा, गौठानों में तैयार किए जा रहे उत्पादों की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। इसी तरह बाड़ी में जैविक सब्जियों के उत्पादन और आम की वेरायटी के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के स्टॉल में स्वामी आत्मानंद स्कूल मॉडल का अवलोकन किया एवं शैक्षणिक गतिविधियों को भी समझा। इस अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर श्री सरस्वती बंजारे, उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय, खेल अधिकारी श्री ए एक्का सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad