Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 21, 2023

किसान हतैषी योजनाओं से कृषि की ओर बढ़ा लोगों का रूझान - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

 


*किसान हतैषी योजनाओं से कृषि की ओर बढ़ा लोगों का रूझान - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल*

*- भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में किया राशि का ऑनलाइन अंतरण*

*- राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को 33 करोड़ 19 लाख 61 हजार रूपए*

*- गोधन न्याय योजना में पशुपालकों को 2 लाख 93 हजार 667 रूपए किया गया अंतरित*

*- गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 68 लाख 92 हजार रूपए*

*- कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े कलेक्टर श्री एस जयवर्धन*

मोहला 21 मई 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत लाभान्वित 38 हजार 378 किसानों के खाते में 33 करोड़ 19 लाख 61 हजार रूपए अंतरित की। इसके साथ ही राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 3 हजार 446 हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि 2 हजार रूपए के मान से 68 लाख 92 हजार रूपए, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 1468.34 क्ंिवटल गोबर खरीदी पर पशुपालकों, गौठान समितियों एवं महिला स्वसहायता समूहों को 2 लाख 93 हजार 667 रूपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की गई।  

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम किसानों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसानों के खाते में 2 हजार 28 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई है। खेती-किसानी का रकबा बढ़ गया इसके साथ उत्पादन बढ़ गया। कृषि की ओर लोगों की रूचि बढ़ी है। किसानों की आय दो-गुनी हो गई है, महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं।


राशनकार्ड सभी का बन गया है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में अच्छा काम हो रहा है। युवा जुड़कर काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री राम भगवान चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि श्री दिलीप सिगने, संयुक्त कलेक्टर श्री आरपी आचला, उप संचालक कृषि श्री आरके पिस्दा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही उपस्थित  थे। 

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad