श्री यमनोत्री धाम,उत्तराखंड
धरती का स्वर्ग है यमुनोत्री धाम ।
सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तमजोशी ।
उत्तराखंड -श्री यमुनोत्री धाम मंदिर, गढ़वाल हिमालय के पश्चिम क्षेत्र में, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में है।
श्री यमनोत्री के लिए जानकीचट्टी से 6किमी. यात्रा के लिए श्रृद्धालुओं को पैदल यात्रा के अलावा घोडा़,खच्चर, पालकी और पिट्ठू के द्वारा यात्रा संपन्न करनी होती है ।
सीधी एवं खड़ी चढा़ई होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य अनेक श्रृद्धालुओं द्वारा घोड़े, खच्चर, पालकी,पिट्ठू के माध्यम से अपनी यह यात्रा संपन्न की जाती है।
यह पवित्र धाम गढ़वाल हिमालय में लगभग 10804फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
श्रीयमुनोत्री मंदिर आकर्षक रूप में यमुना जी की मूर्ति विराजमान है ।
यमुनोत्री धाम में इस वर्ष अभी तक डेढ़ लाख श्रृद्धालुओं ने माता रानी के मंदिर में मत्था टेकने पहुँच
चुके हैं ।
श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए पहुँच रहे यात्रीयो की स्वास्थ्य की जांच डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा की जा रही है।इनमें 55 साल से अधिक उम्र के श्रृद्धालुओं की अनिवार्य रूप से जांच की जा रही हैं ।एवं गंभीर बीमारी होने पर आवश्यक दिशा -निर्देश दिया जाता है।
शासन प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं का सभी प्रकार से सहयोग किया जा रहा है ।
मौसम के साथ सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाता है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.