इस बार बेहतर रैकिंग के लिए कवायद: सार्वजनिक शौचालयाें में हुए टूट-फूट की मरम्मत कराई जा रही, लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी कर रहे हैं, शौचालयों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आने वाली है टीम, पालिका ने शुरू कर दी तैयारी
खैरागढ़ स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले चार साल से लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही नगरपालिका शहर में नए सर्वेक्षण की तैयारी के लिए जुट गई है । माहांत समेत जून माह में फिर से शहर में स्वच्छता का सर्वेक्षण होना प्रस्तावित है। इसके लिए पालिका की स्वच्छता विभाग का अभियान शुरू हो गया है। शहर के सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत, सफाई, पानी ,बिजली, की व्यवस्था सुधारी जा रही है। सर्वेक्षण में बेहतर अंक पाने और पुराने रिकार्ड बरकरार रखने पालिका का सफाई अमला अभी से तैयारी में जुट गया है ।
कचरा संग्रहण में मिला प्रतिसाद
अव्यवस्था के लिए नागरिक भी जिम्मेदार
स्वच्छता अभियान की शुरूआत होने के बाद से नगरपालिका शहर में लगातार अभियान चला रही है। इसका फायदा भी मिल रहा है। पालिका को सबसे पहले बेहतर ओडीएफ शहर का अवार्ड मिला। इसके बाद ओडीएफ प्लस प्लस सर्वेक्षण में भी हमारा शहर प्रदेश के टॉप 40 निकायों में शामिल रहा।
पिछले साल बेहतर सफाई अभियान, स्वच्छता के मामले में स्वच्छता लीग अभियान मे प्रदेश में 11 वें स्थान पर रहा और दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत हुए। लगातार बेहतर रिकॉर्ड बना रही पालिका सफाई के मामलों में लगातार बढ़त दर्ज कर रही है।
शहर में घर-घर कचरा संग्रहण, एसएलआरएम सेंटर में कचरों का समुचित निपटान, सुबह के साथ व्यवसायिक इलाकों में रात्रिकालीन सफाई, शहर के मुख्य मार्ग सहित चौक-चौराहो की नियमित सफाई, स्वच्छता दीदियों के द्वारा सूखा और गीला कचरे समुचित निपटान, शहर भर मे 22 से अधिक सार्वजनिक शौचालयों की सफाई सहित अन्य व्यवस्था में पालिका बेहतर कार्य कर रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में मिले रेटिंग को बरकरार रखने हर साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए दिल्ली की स्वच्छता टीम इसी माहांत या अगले माह के पहले सप्ताह में शहर पहुँचने वाली है। हर साल समय पर होने वाले सर्वेक्षण में पालिका ने बेहतर परफारमेंस दिखाया है। टीम आने की सूचना के बाद पालिका का सफाई दस्ता फिर से तैयारियो में जुटा है। हालांकि इस बार पालिका को मेहनत कम करनी होगी। इसका कारण घर घर कचरा संग्रहण को पूरे शहर में ंबेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। शौचालयों का पर्याप्त उपयोग होने के साथ वहाँ पालिका ने पूर्ण कालिक व्यवस्था बनाई है। शहर के आऊटर वार्डो में भी लोगों की जागरूकता सामने आ रही है। वे भी सफाई अभियान से जुड़कर पालिका द्वारा संचालित सफाई गतिविधियाें में सहयोग कर रहे हैं।
सार्वजनिक शौचालयाें में पालिका की तैयारी को स्थानीय लोग ही बिगाड़ने में भी पीछे नहीं हैं। विभिन्न वार्डाें में स्थित सार्वजनिक शौचालयों में लगाए गए बिजली पानी की व्यवस्था को खराब करने में असामाजिक तत्व लगातार सक्रिय हैं। इन शौचालयाें में लगाए गए बिजली उपकरणों की चोरी आम बात हो चुकी है। रात सहित अलसुबह व्यवस्था बनाने लगाए गए बिजली बल्बो, टयूबलाइट की लगातार चोरी से प्रशासन हलाकान हैं। शौचालयों में तोड़फोड़, नलपाइपों को उखाड़ने, गंदगी करने, शराबखोरी की घटनाएं भी लगातार होने से शौचालयाें में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम आने की जानकारी मिली है। शहर में स्वच्छता अभियान को लेकर चलाए जा रहे कार्र्यों में शहरवासियों को लगातार सहयोग मिल रहा है। बेहतर सफाई अभियान भी लगातार जारी है। इस बार भी प्रदर्शन बेहतर होगा।
सूरज सिदार, सीएमओ नगरपालिका खैरागढ़
इस बार बेहतर रैकिंग के लिए कवायद: सार्वजनिक शौचालयाें में हुए टूट-फूट की मरम्मत कराई जा रही, लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी कर रहे हैं, शौचालयों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आने वाली है टीम, पालिका ने शुरू कर दी तैयारी
खैरागढ़ स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले चार साल से लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही नगरपालिका शहर में नए सर्वेक्षण की तैयारी के लिए जुट गई है । माहांत समेत जून माह में फिर से शहर में स्वच्छता का सर्वेक्षण होना प्रस्तावित है। इसके लिए पालिका की स्वच्छता विभाग का अभियान शुरू हो गया है। शहर के सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत, सफाई, पानी ,बिजली, की व्यवस्था सुधारी जा रही है। सर्वेक्षण में बेहतर अंक पाने और पुराने रिकार्ड बरकरार रखने पालिका का सफाई अमला अभी से तैयारी में जुट गया है ।
कचरा संग्रहण में मिला प्रतिसाद
अव्यवस्था के लिए नागरिक भी जिम्मेदार
शौचालयाें का रंगरोगन कर रहे
स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व शहर भर के वार्डो में बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है । रंगरोगन सहित टूटे दरवाजो, खिड़कियाें को बदलने का काम जारी है । शौचालयों का रंगरोगन कराया जा रहा है। उखडे़ टाईल्स की मरम्मत सहित शौचालयों में बिजली और पानी की व्यवस्था का दुरूस्त किया जा रहा है। शहर के अमलीडीह वार्ड स्थित शौचालय में मरम्मत सहित अन्य कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। अन्य शौचालयाें में भी सप्ताह भर में व्यवस्था दुरूस्त कर ली जाएगी।
सफाई में बीते वर्ष प्रदेश में 11 वें स्थान पर रहा खैरागढ़ नगर
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.