राजनांदगांव
तरुण शुक्ला और प्रीति पटेल खो खो वर्कशाप के लिए तेलंगाना रवाना।
खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशानिर्देश में तेलंगाना खो खो एशोसिएशन, के द्वारा 16मई से19मई2023,तक,वारांगल तेलंगाना में आयोजित नेशनल खो खो टेक्निकल आफीसियल्स, लेवल टू, के वर्कशॉप में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ अमेच्योर,खो खो,संघ की ओर से दो टेक्निकल आफीसियल्स तरुण शुक्ला, व प्रीति पटेल, आज एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस से तेलंगाना के लिए रवाना हुए।तरुण शुक्ला पूर्व में भी कई नेशनल व इंटरनेशनल खो खो टूर्नामेंट व वर्कशॉप, में भाग ले चुके हैं।जबकि प्रीति पटेल पहली बार इस प्रकार के नेशनल वर्कशॉप में भाग लेने जा रही है।
तरुण शुक्ला व प्रीति पटेल को, छत्तीसगढ़ खो खो संघ के अध्यक्ष श्री कमल जीत अरोरा जी, श्री गोविंद मुदलियार जी, महासचिव, श्री भगत सोनी जी, फ़िरोज रहमान जी, सचिन डोंगरे जी, नरेश शुक्ला जी, ने बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.