पाइपलाइन परियोजना अंतर्गत, अनुभागीय अधिकारी डोगरगढ़ समक्ष ज्ञापन सौंपा गया
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन
राजनांदगांव।आज श्री भुनेश्वर शोभाराम बघेल जी अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण विधायक डोंगरगढ़ गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा मुंबई नागपुर झारसुगुडा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र डोंगरगढ़ की डोंगरगढ़ खैरागढ़ राजनांदगांव तहसीलों के ग्रामों से गैस पाइपलाइन परियोजना प्रारंभ किया जाना है जिस हेतु गेल इंडिया कंपनी के कर्मचारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्र के किसानों को बिना जानकारी दिए बिना सर्वे एवं बिना मुआवजा प्रदान किए कार्य प्रारंभ कर दिए जाने से किसानों में अफरा-तफरी मचा हुआ था इसकी जानकारी होने पर माननीय विधायक डोंगरगढ़ द्वारा प्रभावित ग्राम के कृषकों की उपस्थिति में आज दिनांक 25 मई 2023 को संगठन के पदाधिकारियों के साथ अनुभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ समक्ष ज्ञापन सौंपा गया कि बिना किसानों की उपस्थिति में बिना सर्वे एवं बिना मुआवजा प्रदान किए किसी भी किसानों की कृषि भूमि पर पाइपलाइन का कार्य प्रारंभ ना किया जाए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.