Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 20, 2023

अवैध शराब का परिवहन करते 01 आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार


 *थाना सिटी कोतवाली जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*


 *अवैध शराब का परिवहन करते 01 आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।* 


*आरोपी के कब्जे से देसी प्लेन शराब एवं परिवहन में उपयुक्त मोटरसाइकिल पुलिस ने किया जप्त।*


*आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक - 414/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी.पटेल के नेतृत्व में दिनांक- 20.06.2023 को अवैध शराब, जुआ, सट्टा की कार्यवाही हेतु टीम थाना क्षेत्र में रवाना किया गया था। दौरान मुखबीर मुखबिर के सूचना पर अवैध देशी शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे, आरोपी राज टण्डन पिता आनंद टण्डन उम्र 19 साल साकिन पलानसरी थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम का तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 3200/ रुपये एवं एक मोटर सायकल डिस्कवर क्रमांक सी.जी. 10 एन.ए.0972 किमती 40,000/रू. कुल जुमला कीमती 43200/ रुपये को गवाहों के समक्ष मौके पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाने में अपराध क्रमांक- 414/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड में माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सहायक उपनिरीक्षक संजय मेरावी, आर. गोपाल ठाकुर, सै० राधेश्याम बर्वे का सराहनीय योगदान रहा है।


*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad