विधायक होने के नाते लोगों की मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा-मंत्री श्री अकबर
55 ग्रामों में 2 करोड़ 73 लाख 90 हजार रूपए की लागत से बनेगी सीसी रोड़
कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने 55 ग्रामों के सीसी रोड कार्य के लिए किया शिलान्यास
मंत्री श्री अकबर ने 40 नाचा पार्टी को चार लाख रूपए का चेक वितरण किया
कवर्धा, 19 जून 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले के समुचित विकास के लिए 02 करोड़ 73 लाख 90 हजार रुपए की लागत से कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा में मंडी क्षेत्र अंतर्गत 55 ग्राम पंचायतों के लिए सीसी रोड कार्यों की सौगात दी है। मंत्री श्री अकबर ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस बड़ी सौगात के लिए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, सचिवों एवं नागरिकों ने मंत्री श्री अकबर के प्रति आभार प्रकट किया है। मंत्री श्री अकबर ने 40 नाचा पार्टी को 10-10 हजार रूपए की मान से कुल चार लाख रूपए का चेक वितरण किया। इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुंभकार, पार्षद श्री मोहित महेश्वरी, श्री राजकुमार तिवारी, श्री लेखा राजपूत सहित सबंधित ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंचगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण सहित अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकारप्रदेश के समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सीसी रोड निर्माण के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजनों ने मांग की थी। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते जनभावनाओं को पूरा करने के लिए लोगों की मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहे है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के जन उपायोगी मांगों को हम पूरा करने का आगे भी प्रयास करते रहेंगे। इसी तरह क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सब मिलजुलकर प्रयास करते रहेंगे। सीसी रोड निर्माण कार्य की भूमिपूजन होने से लोगों में सरकार के प्रति एक विश्वास जागा है। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं बढेंगी।
प्रत्येक ग्रामों में 4.98 लाख रूपए की लागत से 177 मीटर की बनाई जाएगी सीसी रोड
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने आज कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा में मंडी क्षेत्र अंतर्गत 55 ग्रामों में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 करोड़ 73 लाख 90 हजार रुपए की लागत से आज विधिवत भूमिपूजन किया। प्रत्येक ग्रामों में 4.98 लाख रूपए की लागत से 177 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य किया जाएगा। जिनमें ग्राम महराजपुर, जेवड़न, चिमागोंदी, खैरबनाकला, डंगनिया, विचारपुर, कोयलारी, कल्याणपुर, मोतिमपुर, रौचन, कटौरी, गांगपुर, कांपा, बानो, रक्से, बोटेसुर, रानीदहरा, अमरोड़ी, गौरमाटी, आमगांव, मिनमिनियां, महराटोला, धनगांव, बांधा, सरेखा, बरहट्टी, लाटा, खैरबना, मैनपुरी, बद्दो, बबई, नरोधी, कुरवा, सिंघनपुरी, जैतपुरी, चिमरा, लालपुर, रघ्घुपारा, भिंभोरी, लासाटोल, बरकोही, हाथीडोब, बहरा, लूप, समनापुर, बारपेलाटोला, कपहारी, खिलाही, गोरखपुर, दानीघटोली, घोठियां, बिरनपुर, लालपुर खुर्द, ढोंगईटोला और ग्राम मिनमिनिया जंगल शामिल है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.