Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 12, 2023

पत्नि के रहते दुसरी महिला से शादी करने वाले आरोपी पति को थाना पांडातराई पुलिस ने किया गिरफ्तार। दहेज की मांग कर बहू को प्रताडित करने वाले ससुराल के पति समेत कुल 05 सदस्य पहुंचे सलाखों के भीतर। पुलिस के डर से हो गए थे फरार, अलग-अलग दिन व स्थान से आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

 थाना पाण्डातराई जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।

             

पत्नि के रहते दुसरी महिला से शादी करने वाले आरोपी पति को थाना पांडातराई पुलिस ने किया गिरफ्तार।



दहेज की मांग कर बहू को प्रताडित करने वाले ससुराल के पति समेत कुल 05 सदस्य पहुंचे सलाखों के भीतर।


पुलिस के डर से हो गए थे फरार, अलग-अलग दिन व स्थान से आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।


         कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई क्षेत्र की पीड़िता द्वारा महिला सेल कवर्धा में ससुराल पक्ष व पति, सास, ससुर, जेठ एवं सौतन के द्वारा दहेज के नाम पर प्रताडित कर मारपीट कर घर से निकाल देने एवं पति के द्वारा दुसरी महिला को शादी कर अपने साथ रखने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने बाबत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसका महिला सेल कवर्धा के द्वारा काऊंसलिंग कराया गया, फिर भी दोनो पक्षों में समझौता नहीं होने एवं प्रार्थीया द्वारा उचित कार्यवाही चाहने पर थाना पाण्डातराई में अपराध क्रमांक 72/2023 धारा 498(A),494,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला महिला संबंधी होने तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डाँ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती-मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर थाना-प्रभारी पाण्डातराई निरीक्षक श्री जे.एल.सांडिल्य के नेतृत्व में प्रकरण के 01 आरोपी (पति) बृजलाल बघेल पिता टेटकू राम बघेल उम्र 30 साल को दिनांक-18.04.2023 को गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण के 02 आरोपी (ससुर) टेटकूराम पिता थनवार बघेल उम्र 62 साल, 03.(सौतन)श्रीमती भगवती बाई पति बृजलाल बघेल उम्र 27 साल को दिनांक-08-06-2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, एवं प्रकरण के 04 आरोपी (सास) बेदन बाई पति टेटकू राम बघेल उम्र 56 साल, 05 आरोपी (जेठ) राजेश पिता टेटकु राम बघेल उम्र 35 साल निवासी कोलयारी कापा थाना पाण्डातराई को आज दिनांक 12.06.2023 को गिरफ्तार कल माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक श्री जे. एल.शांडिल्य के कुशल नेतृत्व में थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।


CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad