सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन
शंकरपुर वार्ड के घर घर मे छात्र युवा मंच परिवार के सदस्य करेंगे रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए सर्वे
मीटिंग मे तय हुआ,छात्र युवा मंच संगठन की स्थापना दिवस व 12 जुलाई 2009 में शहीद पुलिस अधीक्षक व 29 जवानों की याद मे शंकारपुर में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
आज साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें छात्र युवा मंच परिवार के प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छात्र युवा मंच परिवार के पदाधिकारी और सदस्य शंकरपुर के वार्ड के घरों में जाकर करेंगे सर्वे
नागेश यदु जी के दिशा-निर्देश में भागवत वर्मा जी को सर्वे प्रभारी बनाया गया सर्वे का कार्य 19 जून से किया जाएगा ।
छात्र युवा मंच स्थापना दिवस और शहीद जवानों की याद में 100 स्तनों में पौधारोपण किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी हेमा साहू जी को दिया गया ।
रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने व उद्देश्य से प्रतिवर्ष समान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है, इस वर्ष भी 13 जूलाई से प्रारम्भ किया जाएगा प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे जी को रक्तदान जागरूकता परीक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया ।
आज बैठक में सभी पदाधिकारी और सदस्यों को आगामी कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें 19 जून से शंकरपुर वार्ड के घरों में प्रतिदिन रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए सर्वे किया जाएगा साथ ही साथ सभी सदस्यों को प्रतिदिन 10 लोगों को कॉल के माध्यम से रक्तदान के लिए आमंत्रित करेंगे।
1 जूलाई से 13 जूलाई जिनका भी जन्मदिन है उनके जन्मदिन को रचनात्मक व सकारात्मक रूप से मनाएंगे छत्तीसगढ़ के इतिहास में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय छात्र युवा मंच परिवार , आज 7वां साप्ताहिक बैठक में प्रदेश संयोजक मान श्री नागेश यदु जी, प्रवीण मारकंडे, भागवत वर्मा, हेमा साहू, मनीष साहू जी उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.