थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
डोंगरगढ़ शहर के आने जाने वाले रास्तो में लगाया गया सी. सी. टी. व्ही कैमरा
डोंगरगढ़ शहर के अतिरिक्त मुरमुंदा चौक व अछोली चौक पर भी सी.सी.टी.व्ही कैमरा से की जायेगी निगरानी
डोंगरगढ पुलिस व आमजनो के सहयोग से 12 नग UNV कम्पनी का लगाया गया कैमरा
अपराधो के रोकथाम में कैमरे से मिलेगा लाभ
असामाजिक तत्वो पर कैमरे से की जावेगी सतत निगरानी
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले के मार्गदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी
डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण में डोगरगढ़ जो धार्मिक नगरी के रूप में विख्यात है, जंहा प्रतिदिन हजारो की संख्या में श्रध्दालूओ का आना-जाना निरंतर लगा रहता है एवं प्रत्येक वर्ष चैत्र व कंवार नवरात्र मेला का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखो की संख्या में लोगो की उपस्थिति डोंगरगढ में होती है। जिसके मद्देनजर विभिन्न चौराहो को चिन्हाकित कर थाना प्रभारी एमन साहू के निर्देशन में थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र के आमजनो का मीटिंग लिया जाकर थाना क्षेत्र में होने वाली घटना दुर्घटना व असामाजिक तत्वो पर निगाह व अपराधो पर अंकुश लगाने सी.सी.टी.व्ही कैमरा से होने वाले लाभों से अवगत कराकर सी.सी.टी.व्ही कैमरा लगाये जाने हेतु आग्रह किया गया था। आमजनो के सहयोग से मुरमुंदा चौक पर 07 नग सी.सी.टी. व्ही कैमरा एवं अछोली तिरहा पर 05 सी.सी.टी.व्ही. डिजिटल कैमरा लगाया गया है । जिससे डोंगरगढ क्षेत्र में आने वाले असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जा रही है। मुरमुंदा चौक पर कैमरा लगने से रहने वाले ग्रामवासियो द्वारा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा सभी ने कैमरो को सुरक्षित रखने व देखरेख करने में सहयता करने का अश्वासन दिया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.