हार्दिक अभिनंदन
शिमला में आयोजित 68 वां राष्ट्रीय नृत्य नाट्य प्रतियोगिता में देश के प्रतिष्टीत नाट्य संस्थाओं के बीच पश्चिम रेलवे लोअर परेल कारखाना के कलाकारोने ने पाच पुरस्कार जीत कर शिमला में पश्चिम रेलवे लोअर परेल कारखाना का परचम लहराया.
6 जून 2023 से 10 जून 2023 तक शिमला में इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया | इस प्रतियोगिता की शुरुआत देश के जाने-माने रंगकर्मी व सीने अभिनेता स्वर्गीय सुदर्शन गौर , बलराज सहानी आदि के द्वारा आरम्भ कि गई थी, फिलहाल
इस प्रतियोगिता को लोकप्रिय सीरियल भाभीजी घर पर है में तिवारी जी के चरित्र को निभाने वाले मशहूर कलाकार रोहिताश्व गौर व उनकी पत्नी डॉ रेखा गौर की उपस्थिती में कराया गया . 2023 की इस प्रतियोगिता में कुल 20 राज्य की सर्वश्रेष्ठ नाट्य दलों ने तथा १००० कलाकारोने हिस्सा लिया था, पश्चिम रेलवे की लोअर परेल कारखाना की नाट्य कलाकारो को इस प्रतियोगिता में किरण पाटील लिखित निर्देशीत
*इज इकवलं टू भगतसिंग* यह नाटक प्रस्तुत किया गया | जिसे सर्वश्रेष्ठ नाटक का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, साथ ही श्री किरण पाटील इन्हें शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का द्वितीय पुरस्कार दिया गया , श्री समीर कदम इन्हें प्रोत्साहन पर अभिनेता का पुरस्कार दिया गया
नृत्य प्रतियोगिता में एकल नृत्य श्री विशाल कांबले प्रथम रहे तथा दुहेरी नृत्य प्रतियोगिता में श्री अजिंक्य पाचणेकर ,
श्री सौरभ सावंत द्वितीय रहे | पश्चिम रेलवे लोअर परेल कारखाने को इस प्रतिष्टीत नृत्य नाट्य प्रतियोगिता में कुल पांच पुरस्कार मिले,
सभी कलाकारोंको
श्री रोहिताश्व गौर व अन्य अतिथियों ने सन्मानित किया, इस नृत्य नाट्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पश्चिम रेलवे लोअर परेल कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री परिवेश साहू इनका महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला | AIAA नृत्य नाट्य प्रतियोगिता शिमला में प्रस्तुत नाटक में प्रवीण बावडेकर, ओमकार बावडेकर ,रुपेश काटे, जयश्री मेहता, नम्रता मेहता, अजिंक्य सावंत, अजिंक्य पाचणेकर सौरभ सावंत,सुचिता देवलेकर, रिद्धी डी के , अक्षया सावंत, समीर कदम, किरण पाटील, कस्तुरी पाटील यह कलाकार शामिल थे, इस नाटक का निर्देशन श्री किरण आनंद पाटील इन्होने किया |
श्री राजेश परब इन्होने रूप सज्जा [ मेकअप ]
श्री विनय अंगज इन्होने प्रकाश परीकल्पता को तो अजिंक्य सावंत इन्होने इस नाटक को संगीत दिया श्री ऋषिकेश शिर्के, अजिंक्य सावंत, गितेश म्हात्रे इन्होने नेपथ्य निर्माण ( सेटिंग ) का जिम्मा संभाला |
सभी कलाकारों का हार्दिक अभिनंदन..! Cni news रिपोर्ट दाहोद गुजरात सै पूनम प्रदीप प्रजापती



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.