पिथौरा _भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए लगी लंबी लाइनें। 1914 से लगातार पिथौरा में रथ यात्रा निकाली जा रही है
कौड़िया राज्य के रानी विष्णुप्रिया के द्वारा भगवान जगन्नाथ मंदिर की स्थापना की गई थी।
पिथौरा / नगर में आज रथयात्रा का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर भगवान मंदिर से रथ में सवार होकर परंपरा अनुसार श्रद्धालुओं को दर्शन दिये ।लोगों की आस्था देखते ही बनती थी भीषण गर्मी में भी श्रद्धालुओं ने प्रातः से ही मंदिर पहुँच गजा मूंग गुड़ नारियल का प्रसाद चढ़ा सुख शांति समृद्धि की कामना कीं ।
इस अवसर पर दोपहर पश्चात मंदिर से भगवान जगन्नाथ , माता सुभद्रा भैया बलराम सजे धजे रथ में सवार हो कीर्तन मंडलियों के साथ रथ में निकले इस दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं ने रथ में चढ़ कर भगवान की पूजा अर्चना की प्रसाद ग्रहण किया । भारी भीड़ में श्रद्धालुओं ने रथ को खींचने में भी पुण्य प्राप्त किये । रथ शाम को जनक मंदिर जैसे ही पहुँचने लगे आकाशीय बिजली की चमक , बादल की गर्जना और हल्की बारिश ने भी भगवान का स्वागत किया । जिसे देख श्रद्धालु काफी प्रसन्न हुये । भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने नगर के चारों दिशाओं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी लोग ऊपर से और नीचे से प्रसाद ग्रहण करने अपनी पारी का इंतजार करते दिखे । मंदिर समिति सदस्यों सहित भक्तों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराने में सहयोग किया । इस दौरान सुरक्षा के लिये पुलिस प्रशासन भी जुटी रही । मीना बाजार भी आकर्षण का केंद्र रहा जहाँ बच्चों बड़ो ने झूला का आनंद उठाया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.