Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 19, 2023

थाना कोतवाली पुलिस राजनांदगांव के द्वारा 3 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही ।

 थाना कोतवाली पुलिस राजनांदगांव के द्वारा 3 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही ।


दो आरोपियों के खिलाफ 34(2) आबकारी अधिनियम एवं एक आरोपी के खिलाफ 34 (1) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।

तीनों आरोपियो से कुल 126 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 22.640 बल्क लीटर जुमला किमती 10,080 रूपये जप्त। 

दो आरोपियों को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल। 

 अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध  कार्यवाही जारी रहेगी।

नामआरोपी

1  जीतु साहू पिता पवरू साहू उम्र 27 साल निवासी सुंदराबाडी कन्हारपुरी राजनांदगांव।

2  कोमल विश्वकर्मा पिता स्व0 तुलसीराम विश्वकर्मा उम्र 50 साल निवासी नवापारा कन्हारपुरी वार्ड न0 34 राजनांदगांव ।

3  डोमन बंजारे पिता उमाशंकर बंजारे उम्र 30 साल निवासी जैतखाम चैक वार्ड न0 34 कन्हारपुरी राजनादगांव।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अभिषेक मीना के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में असमाजिक तत्वों व  अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 17.06.2023 को मुखबीर की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसमे (1) आरोपी जीतु साहू पिता पवरू साहू उम्र 27 साल निवासी सुंदराबाडी कन्हारपुरी राजनांदगांव के कब्जे से मुनिस्पल स्कुल के पीछे 56 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 10.080 बल्क लीटर कीमती 4480 रूपये (2) कोमल विश्वकर्मा पिता स्व0 तुलसीराम विश्वकर्मा उम्र 50 साल निवासी नवापारा कन्हारपुरी वार्ड न0 34 राजनांदगांव के कब्जे से तिरंगा चौक तालाब पार के पास कन्हारपुरी में 48 पौवा देशी प्लेन मात्रा 8.640बल्क लीटर कीमती 3840 रूपये (3)आरेापी डोमन बंजारे पिता उमाशंकर बंजारे उम्र 30 साल निवासी जैतखाम चैक वार्ड न0 34 कन्हारपुरी राजनांदगांव के कब्जे से रायपुर नाका तुलसी टावर होटल के पीछे में  22 पौवा देशी प्लेन मात्रा 3.960 बल्क लीटर कीमती 1760 रूपये जप्त किया गया। तीनो आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक क्रमशः अपराध क्रमांक 427/23, 428/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं अप क्रं 429/23 धारा 34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया। धारा 34(2) आबकारी एक्ट के दोनो आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। 


         उपरोक्त तीनों आरापियों से अलग-अलग घटना स्थल में अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने पर कुल 126 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 22.640 बल्क लीटर जुमला कीमती 10.080 रूपये जप्त किया गया। 


         

         उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री एमन साहू, उप निरी0 पवन पटवा, सउनि0 उदय सिंह चंदेल, प्र0आर0 जी सीरिल , मिलन साहू,   अरूण, आरक्षक विष्णु साहू, लोकेश साहू,  विद्याधर मांझी, प्रख्यात जैन,  अविनाश झा,  चतुर दास एंव थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad