Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 19, 2023

नाबालिक बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक- 407/2023 धारा 377 भा.द.वि. 4,7 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।

 थाना सिटी कोतवाली कवर्धा जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।


नाबालिक बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।



आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक- 407/2023 धारा 377 भा.द.वि. 4,7 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।


कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में नाबालिक बालक के परिजनों के द्वारा दिनांक- 16.06.2023 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कराया। कि मेरे  नाबालिक पुत्र के साथ आरोपी देवीचरण उर्फ गोलू बिछिया पिता शिवकुमार बिछिया उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं 17 निवासी मिनीमाता चौक अटल आवास कवर्धा जिला कबीरधाम के द्वारा अप्राकृतिक घिनौना कृत्य किया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक- 407/2023 धारा 377 भा.द.वि. 4,7 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर तत्काल आरोपी का पता तलाश कर सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के नेतृत्व में आरोपी के पतासाजी हेतु टीम बनाकर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। जिस पर जल्द ही पुलिस टीम के द्वारा आरोपी देवीचरण उर्फ गोलू बिछिया को गिरफ्तार कर गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर आरोपी देवीचरण उर्फ गोलू बिछिया उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं. 17 मिनीमाता चौक अटल आवास कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ द्वारा नाबालिक बालक के साथ अप्रकृतिक घिनौना कृत्य करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से उप. निरीक्षक जन्मेजय पाण्डेय, सहायक उप.निरीक्षक संजय मेरावी, प्र. आर. -297 चुम्मन साहू, 329 धन्नु दिवाकर, आर. रेखचंद जायसवाल, गणेश छेदावी का सराहनीय योगदान रहा।


CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad