Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 3, 2023

थाना कुंण्डा जिला-कबीधाम (छत्तीसगढ़)।* *सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करने वाले आरोपी को थाना कुंण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार।* *आरोपी के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*

*


थाना कुंण्डा जिला-कबीधाम (छत्तीसगढ़)।*




*सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करने वाले आरोपी को थाना कुंण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*


*आरोपी के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।* 


कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिला के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना / चौकी क्षेत्र में अपराधिक कृतों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुण्डा निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ शराब, गांजा आदि असामाजिक कृतो पर पूर्णता अंकुश लगाने टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया था। साथ ही थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिरों से आवश्यक सूचना एकत्र कर असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया। इसी तारतम्य में आज दिनांक-03.06.2023 को थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कुण्डा के धाप पारा के राहुल चंद्राकर पिता तुलाराम चंद्राकर उम्र 27 साल साकिन धाप पारा कुण्डा जिला कबीरधाम द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर अंक गणित के अंको सट्टा नामक जुआ खेला कर क्षेत्र के माहौल को खराब कर रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तस्दीक हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया। जहां टिम द्वारा घेराबंदी कर रंगे हाथों सट्टा पट्टी लिखते 01 आरोपी को धर दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी,  01 नग डॉट पेन, व नगदी रकम 520/ रुपये को गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 का दंडनीय अपराध का पाये जाने से आरोपी राहुल चंद्राकर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 131/2023 धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक श्री राजेंद्र राजपूत के नेतृत्व में थाना टीम से प्र.आर. 387 अरुण बघेल, आरक्षक अजय चंद्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad