Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 3, 2023

आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए सोमवार 12 जून को एक दिवसीय महाअभियान - कलेक्टर ने महाअभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश * कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिगत सभी नागरिकों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की* जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन से संबंधित क्षेत्रों को छोड़कर सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने महाअभियान - सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ईलाज के लिए पात्रतानुसार 5 लाख रुपए तक मिलेगा लाभ

 आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए सोमवार 12 जून को एक दिवसीय महाअभियान


- कलेक्टर ने महाअभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश



* कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिगत सभी नागरिकों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की*


 जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन से संबंधित क्षेत्रों को छोड़कर सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने महाअभियान


- सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*


 आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ईलाज के लिए पात्रतानुसार 5 लाख रुपए तक मिलेगा लाभ


मोहला 03 जून 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में जिले के शत-प्रतिशत लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए सोमवार 12 जून 2023 को एक दिवसीय महाअभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य, राजस्व और पंचायत विभाग के समन्वय और संयुक्त प्रयासों से जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य व्यापक स्तर पर महाअभियान के रूप में किया जाएगा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत संबंधित निर्वाचित क्षेत्रों को छोड़कर सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आयुष्मान महाअभियान के तहत शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड रखना होगा। एक दिवसीय महाअभियान के तहत सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक ग्रामवार एवं वार्डवार शिविर का आयोजन कर आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाएगा। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिगत त्रिस्तरीय पंचायत संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों तथा नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों एवं सभी नागरिकों से आयुष्मान कार्ड बनवाने के महाअभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर इस कार्य को सफल बनाने की अपील की है। 

कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने एक दिवसीय महाअभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने कहा है। शिविर लगाने के लिए ग्राम पंचायत वार, ग्रामवार, वार्डवार, व्हीएलई वार स्थल चयन करने के निर्देश दिए। कोटवार, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को पूर्व में बने आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं शेष परिवारों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे वे छूटे हुए आयुष्मान व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें लक्षित कर उनका कार्ड बना सके। साथ ही उन्हें प्रशिक्षित तथा व्हीएलई की आईडी जनरेट करने के निर्देश दिए।  

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले में कुल 2 लाख 16 हजार 26 पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन किया गया है। जो निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध मात्र 74.15 प्रतिशत है। जिले में हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए सोमवार 12 जून 2023 को एक दिवसीय महाअभियान चलाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था। आयुष्मान के माध्यम से लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नागरिकों को पंजीयन करवाना होता है। जिसके पश्चात उनको आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है। इस कार्ड को अस्पताल में दिखा कर लाभार्थी 5 लाख रूपए तक का मुफ्त उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री हेमंत ठाकुर, एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित योगी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसआर मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*मोहला से योगेन्द्रसिंगने की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad