सी एन आई न्यूज सिवनी मध्यप्रदेश
पीठेरा आश्रम में हुई चोरी के आरोपियों को सिवनी पुलिस ने किया गिरफ्तार,
दो लोगों को गिरफ्तार कर किया लखनादौन पुलिस के हवाले,
लखनादौन पुलिस रही चोरी का खुलासा करने में नाकाम,
थाना प्रभारी के नेतृत्व में आज दिनांक तक बड़ी घटनाओं का लखनादौन पुलिस नहीं कर पाई है खुलासा,
प्रेस कांफ्रेंस का स्थानीय पत्रकारों ने किया बहिष्कार
लखनादौन:-
सिवनी/लखनादौन थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पिठेरा स्थित नारायण आश्रम में मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर से विगत 22 फरवरी की दरमियानी रात को हुई चोरी के मामले में आज दो लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया गया है जिसमें शिवानी कोतवाली पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही पर लखनादौन पुलिस वाह वाही लूटते नजर आ रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज एसडीओपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेस में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव के निर्देशन में टीम गठित कर सिवनी कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतिया के नेतृत्व में दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्ति की गई जिसमें जिला सीहोर निवासी शब्बीर खान पिता रमजान खान एवं जिला शाजापुर निवासी राज़ ऊद्दीन उर्फ मोंटू पिता पिरखान को गिरफ्त में लेकर दोनों आरोपियों को लखनादौन पुलिस की सुपुर्द किया गया जहां अब आगे की कार्यवाही लखनादौन पुलिस के द्वारा की जा रही है।
*लखनादौन पुलिस आज दिनांक तक नहीं कर पाई कई चोरीयां सहित अन्य घटनाओं का खुलासा*
ज्ञात हो की लखनादौन थाना प्रभारी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विगत करीब 1 साल पहले हुई चोरियों का खुलासा आज दिनांक तक नहीं हो पाया है तो वही उसके बाद से कई घटनाएं भी सामने आई है जिनका खुलासा करने में लखनादौन पुलिस नाकाम साबित हुई है तो वही पिठेरा में हुई चोरी का पर्दाफाश सिवनी थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने अपनी टीम के साथ कर लखनादौन थाने की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
*प्रेस कांफ्रेंस का पत्रकारों ने किया बहिष्कार*
पुलिस विभाग लखनादौन और स्थानीय पत्रकारों में कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है इसकी बानगी तब देखने को मिली जब आज लखनादौन के एसडीओपी कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का स्थानीय पत्रकारों ने बहिष्कार कर दिया। तो वही पत्रकारों की माने तो इस कान्फ्रेस के बहिष्कार करने की मुख्य वजह थाना प्रभारी व एसडीओपी द्वारा पत्रकारों से आपसी सामंजस्य ना बन पाना ही इसका प्रमुख कारण रहा है। तो वहीं वर्तमान अधिकारियों के द्वारा पत्रकारों के द्वारा दी जाने वाली जानकारी पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती जिससे स्पष्ट होता है कि पुलिस स्वयं ही पत्रकारों से कोई तालमेल नहीं रखना चाहती है जिसके कारण आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार भी किया गया है।
छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.