सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन
केंद्रीय योजनाओं से सभी वर्ग लाभान्विंत : गीता घासी साहू
कुमर्रा छुरिया, दीवान टोला, बैरागी भेड़ी मे जन सम्पर्क कर केंद्र सरकार के 9 साल की सेवा,सुशासन को बताया
राजनांदगांव।
केंद्र सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुमर्रा छुरिया, दीवान टोला, बैरागी भेड़ी में सरपंच,उपसरपंच,पंच व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का परचा वितरण करते हुए संपर्क अभियान चलाया।
वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध लोगों से मिलकर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी तभी देश उन्नत एवं खुशहाल होगा। जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री घासी राम साहू ने भाजपा के लिए समर्थन जुटाने का आह्वान किया। केंद्र द्वारा प्रदत्त मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करवाकर अनेक युवाओं को केंद्र में मोदी सरकार की योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने का आव्हान किया।
अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू ने बताया कि केंद्र सरकार ने 9 साल में जनहित के लिए अनेक योजनाएं संचालित कीं जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाकर देश हित में अपना योगदान देने के लिए समर्थन मांगा। इस अवसर पर घासी राम साहू जिला महामंत्री किसान मोर्चा, सुंदरलाल उईके ग्राम पटेल, टीकम साहू ,ज्ञान सिंह उईके उपसरपंच, चिन्ता राम पूर्व सरपंच, काशी राम साहू ,कमलेश मंडावी,कमल नेताम ,रमेश उईके, लोकुश कंवर, गंगा राम साहू, ग्राम दीवानटोला में फागू राम साहू, शेखर बांधे ,तोरण साहू, ताराचंद साहू ,खोमन साहू, मोहन मंडावी, सुरेश हिरवानी, राजेश नेताम, मन्नू सिन्हा, चैतू ठाकुर, हरिप्रसाद बांधे, रूप लाल यादव, ईश्वर खुटेल , तिलक ठाकुर, हरिचंद यादव,उमेन्द्र यादव, गोविंदा, ताम्रध्वज बांधे, पुरुषोत्तम बांधे, उदे राम, लेखु ठाकुर, कीर्तन ठाकुर, लेखु, सुरेश, नीलम ,नीलू ठाकुर ,हंस लाल सलाम आदि उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.