भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन ,मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों का सम्मान किया गया।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर -पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम, में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन आयोजन किया गया ।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डां. रमन सिंह मुख्य अतिथि रहे ।
भाजपा के प्रवक्ता राजेश मूणत ने बताया कि मोदी सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में जनता के लिए जो हितकारी योजनाओ की शुरुआत की उससे भारतीय जनता को विशेष लाभ मिला है ।
मोदी सरकार द्वारा तीन करोड़ लोगों को घर,कोरोना के समय में वैक्सीन, घरेलू महिलाओं को धुंए से मुक्ति हेतु गैस सिलेंडर, किसानों को सम्मान निधि, आम आदमी के लिए जनधन खाता खुलवा कर आम आदमी को बैंक से जोडा़ है।5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, 80करोड़ देशवासियों को मुफ्त राशन, 12करोड़ घरों में नल से शुद्ध पेयजल ।
देश में अनुच्छेद 370 को हटाया, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण करवाया है
भाजपा द्वारा लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से इन्हीं लाभार्थियों का सम्मान किया जा रहा है ।
लाभार्थी सम्मेलन में शामिल रहे,सांसद सुनील सोनी, अजय राव,पूर्व विधायक नंदे साहू, श्रीचंद सुन्दरानी, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.