Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 4, 2023

भैरोगंज निवासी रमेश तिवारी की पत्नी मधु की नृशंस हत्या

 मध्यप्रदेश सिवनी

भैरोगंज निवासी रमेश तिवारी की पत्नी मधु की नृशंस हत्या


            सी एन आई न्यूज जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

सिवनी। दिनांक 02/06/2023 नगर के भैरोगंज इलाके में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश तिवारी की पत्नी की अज्ञात हत्यारे ने धारदार हथियार से मारकर नृशंस हत्या कर फरार हो गए। भैरोगंज महाराजबाग क्षेत्र की घनी आबादी में शाम को हुई इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल एफएसएल टीम पहुंचकर जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश तिवारी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधु तिवारी (65) रह रहे हैं। इससे पहले इनके पुत्र व पुत्रवधू वही रहते थे। लगभग 6 माह पहले से घर पर दोनों बुजुर्ग दंपत्ति ही रह रहे थे। शुक्रवार को लगभग 5 बजे रमेश तिवारी घर के समीप मंदिर में प्रतिदिन की तरह वह पूजन करने मंदिर गए तथा पूजन उपरांत वहां कुछ बुजुर्ग साथी के साथ हमेशा की तरह उनके साथ बातचीत करने बैठ गए घर पर सिर्फ अकेली उनकी पत्नी मधु थी।

शाम को घर के समीप रहने वाली रमेश तिवारी की पुत्री नीतू तिवारी अपने मां-पिता से मिलने मायके घर पहुंची जैसे ही घर पहुंची तो वहां घर का अंदर का एक दरवाजा बंद पाया जोर से धक्का मारने पर दरवाजा खुला। अंदर किचन के कमरे में मां को फर्श में पड़े देख वह आस-पास खून देखकर वह घबरा गई और चिल्लाते हुई वह घर के बाहर निकली और घर के सामने रहने वाले अपने मामाजी व आसपास के लोगों को घटना के विषय में बताया।आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो वे सन्न रह गई इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर दल बल के साथ पहुंची।

दीवाल में खून के छींटे – इस मामले में उनकी पुत्री ने बताया कि मां के गले में धारदार हथियार से प्रहार किया गया है वहीं उनका मंगलसूत्र पड़ा हुआ था। अलमारी भी खुली थी। संभवतः लूटपाट के इरादे से पहुंचे हत्यारे दरवाजे में हुई आहट की आवाज सुनते ही वह फरार हो गए।

दोनों पुत्र रहते हैं दूर – रमेश तिवारी के 2 पुत्र धर्मेंद्र तिवारी व छोटा पुत्र रविंद्र तिवारी हैं। तथा एक पुत्री जो घर के समीप भैरोगंज में ही निवासरत है। बड़ा बेटा धर्मेंद्र तिवारी शिक्षक जैतपुरकला वे टैगोर वार्ड में पिछले 6 माह से रहने की बात बताई जा रही है। वहीं छोटा पुत्र रविंद्र तिवारी शिक्षक बम्होडी बरघाट परशुराम भवन डूंडा सिवनी कबीर वार्ड में अपने नवीन मकान में रह रहे हैं विगत 6 माह से घर पर बुजुर्ग दंपत्ति रह रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad