Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 14, 2023

सांकरा में विधायक कार्यालय के समीप सर्विस रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाईक सवार को रौंद दिया जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

 

सांकरा में विधायक कार्यालय के समीप सर्विस रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाईक सवार को रौंद दिया जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत


धरसीवां। एक चिता की आग ठंडी भी नहीं होती कि सांकरा सिलतरा क्षेत्र में खूनी सड़क पर फिर कोई न कोई हादसा हो जाता है अब मंगलवार की शाम सांकरा में विधायक कार्यालय के समीप सर्विस रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाईक सवार को रौंद दिया जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई गुस्साये ग्रामीणों ने चक्काजाम किया । जानकारी के मुताबिक मृतक सुदामा परमार उम्र 60 निवासी बीरगांव अपनी वाइक क्रमांक सीजी 04 एमएफ 5058 से गांव से सिलतरा की ओर जा रहा था तभी सांकरा स्थित विधायक कार्यालय के समीप सर्विस रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 08 एल3686 ने पीछे से उसे टक्कर मारी ओर रौंद दिया जिससे वाइक चला रहे सुदामा परमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की खबर लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुचे ओर चक्काजाम शुरू कर दिया इधर सिलतरा चौकी प्रभारी यूएन शांत कुमार उरला टीआई ब्रजेश कुशवाह भी पुलिस वल के साथ मौके पर पहुँचे यातायात पुलिस एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुची और ग्रामीणो को समझाइश देकर शांत कराया।


ग्रामीणो को समझाइश दी है। 


मौके पर पहुचे उरला टीआई ब्रजेश कुशवाह ने बताया घटना से ग्रामीण आक्रोशित थे जिन्हें समझाइश देकर शांत कराया है और यातायात सुचारू किया गया है ग्रामीणो की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 


ट्रक जप्त मृतक के परिजनों को दी सूचना 


सिलतरा चौकी प्रभारी यूएन शांत कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई मृतकका शव पोस्ट मार्डम के लिए धरसीवा चीरघर भेजा गया है जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसे जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है


ग्रामीणो की मांग जल्द बने अंडरब्रिज 


बेतरतीब ढंग से बने सिक्स लाइन ओर सर्विस रोड पर सांकरा से सिलतरा तक आये दिन कोई न कोई ग्रामीण सड़क पार करते तो कोई सर्विस रोड पर दौड़ते फेक्ट्रियो के मालवाहक ट्रक व हाइवा की चपेट में आकर अपने प्राण गंवा रहा है जिसका मुख्य कारण है कि एनएचएआई ने सांकरा में अंडरब्रिज ओर सिक्स लाइन पर चढ़ने उतरने दोनो तरफ से मार्ग नहीं बनाया ग्रामीणो ने कलेक्टर रायपुर को भी अपनी मांग को लेकर कई बार ज्ञापन सौपा लेकिन अब तक समस्या का स्थायी हल नहीं हुआ है । 


संकीर्ण सर्विस रोड 


सांकरा में सिक्स लाइन किनारे जो सर्विस रोड बनाया गया उसके लिए अतिक्रमण हटाकर सड़क किनारे के दुकानदारों को लाखों रुपये मुआवजा दिया गया था लेकिन सर्विस रोड मात्र दस बारह फीट चौड़ा ही बनाया गया इससे जिनकी दुकान तोड़कर मुआवजा दिया गया था वह जमीन खाली पड़ी रहने से मुआवजाधारियो ने मुआवजे की राशि से उस जमीन पर पुनः पक्की दुकान काम्प्लेक्स का निर्माण कर लिया सांकरा से सिलतरा के बीच कही कही तो दुकान सर्विस रोड से चिपककर तक बन गई हैं जेके विडियोहाल के सामने तो हालात ये हैं कि एक तरफ अवैध पार्किंग दूसरी तरफ सर्विस रोड के किनारे तक दुकाने होने से निकलना भी मुश्किल होता है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad