खुज्जी विधानसभा टिकटर्थी की लंबी फेहरिस्त ...
भाजपा नेता एक दूसरे को देखना पंसद नही करते ..
रिपोर्ट राधेश्याम शर्मा
छुरिया । विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में टिकिट जुगत में अनेक प्रपंच कर रहे , हर नेता अपने आप को खुज्जी विधानसभा का योग्य प्रत्याशी मनाकर चल रहा है, जिसके चलते भाजपा में एक नेता दूसरे को देखना पंसद नही करते , नवंबर दिसंबर में विधानसभा चुनाव है ,जहा एक और प्रदेश भाजपा नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रही है ,लेकिन बडे नेता आपसी अंर्तकलह इतनी है कि कार्यकर्ताओं कोई सुध लेने वाला नही है। जबकि कार्यकर्ता पार्टी काम बहुत ईमानदारी से करते है उसके बावजूद भाजपा को खुज्जी विधानसभा में 15 वर्ष से पराजय का मुंह देखना पडा रहा है, भाजपा का मजबूत स्तंभ को काग्रेंस ने ढहा दिया है उसके बाद भी नेता इसे सबक नही लेते, चुनाव लडाने का इरादा मन में रखे ,लेकिन क्या नेता ईमानदारी से पार्टी के लिए काम कर रहे है पार्टी बडे से लेकर छोटे नेताओं को बूथ तक जाने एंव कार्यकर्ताओं से बैठकर संवाद कर रिचार्ज करने का अहम जिम्मेदारी में कोई नेता दिखाई नही देता, बैठक में बुथ अध्यक्ष कुछ नेता दिखाई देते है बुथ सदस्य बुथ पालक पन्ना प्रभारी इनकी उपयोगिता का इस्तेमाल पार्टी इस चुनाव में पार्टी करना चाहती है लेकिन जमीनी धरातल में कही पार्टी का गतिविधि दिखाई नही देता,एक दूसरे बांहें झांक रहे है , भाजपा नेता मिशन 2023 के लिए मन से तैयार दिखाई नही दे रहे है जिसके चलते कार्यकर्ता में उत्साह की कमी दिखाई दे रही है ,


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.