जिला सिवनी मध्यप्रदेश
अतिक्रमण बना विवाद का कारण घट सकती थी बड़ी दुर्घटना
सी. एन. आई. न्यूज/सिवनी। मुख्यालय में बाहुबली चौक स्तिथ दुकान में रात्रि के समय वाहन पार्किंग को लेकर अतिक्रमणकारि दुकानदार के पुत्र ने दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़े करने वाले युवक को अपशब्द कहे एवं विवाद किया एवं गन्नू के कपड़े ऊपर की शर्ट फाड़ दिया जवाबी हमले में युवक गन्नू के साथी एवं गन्नू भारद्वाज ने भी आवेश में आकर हमला किया की वारदात हुई। इसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिवनी के बाहुबली चौकबारापत्थर में स्थित एक टाप एन टाउन के संचालक राजेश हरिरमानी का बेटा शुभम हरिरमानी (25) और गन्नू भारद्वाज के बीच दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़े करने की बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि गन्नू ने शुभम पर सब्जी काटने वाली चाक़ू से एवं साथी ने तवा से हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। लोगों का हुजूम सड़क पर लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया जिसमें पुलिस भी मूकदर्शक बनी दिख रही हे । घायल को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सब्जी काटने के औजार एवं तवे से बार किया गया है। घटना के बाद विवाद को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि हमला कर घायल करने वाले पर मामला दर्ज कर किया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई। इसके बाद लोग घर लौट गए। बताया जा रहा है कि दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर यह विवाद हुआ था। जिसके बाद यह स्थिति निर्मित हुई। छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.