Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 14, 2023

जिला मोहला मानपुर अं.चौंकी के संकुल शैक्षिक समन्वयक देंगे सामूहिक इस्तीफा

 जिला मोहला मानपुर अं.चौंकी के संकुल शैक्षिक समन्वयक देंगे सामूहिक इस्तीफा



मोहला मानपुर अं.चौंकी:- दिनाँक 14.06.2023 को जिला मोहला मानपुर अं.चौंकी शिक्षा विभाग के संकुल शैक्षिक समन्वयकों द्वारा बैठक रखा गया, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी मोहला मानपुर अं.चौंकी द्वारा मोहनलाल तारम,शैक्षिक समन्वयक, संकुल केंद्र रामगढ़ को मुख्यमंत्री शाला जतन योजना अंतर्गत शास.पूर्व माध्यमिक स्कूल पारडी के छत मरम्मत कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने पर जिला शैक्षिक समन्वयक संघ मोहला मानपुर अं.चौंकी द्वारा घोर निंदा करते हुए आक्रोश जताया गया है।


जबकि इस प्रकार के किसी भी निर्माण कार्य की देखरेख हेतु समन्वयकों को किसी भी प्रकार का कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। यहाँ तक कि निर्माण एजेंसी कौन हैं ठेकेदार कौन है इसका भी पता नहीं है।

तथा ग्राम पंचायत रामगढ़ द्वारा लिखित शिकायत मे कहीं भी समन्वयक की गलती का उल्लेख नहीं किया गया है, पूर्ण रूप से निर्माणकर्ता एजेंसी व ठेकेदार की गलतियां बताई गई है।

इस प्रकार समन्वयक को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित किए जाने से जिला समन्वयक संघ मे घोर निंदा करते हुए आक्रोश व्याप्त है। तथा तीन दिवस के भीतर उक्त निलंबन आदेश का निरस्तीकरण नहीं किए जाने पर पूरा जिला संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया गया है।

इस बैठक में मुख्य रूप से संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के अध्यक्ष रुपेन्द्र कुमार नन्दे,श्रीहरि,पीलालाल देशमुख, घनश्याम देशमुख, विष्णु साहू, अभिकेष वर्मा, आशिष वर्मा, केवल साहू, नुतन साहू, मार्टिन मसीह, अश्ववनी देशलहरे, जगतराम साहू व जिला के समस्त संकुल समन्वयक गण उपस्थित रहे।

मोहला से योगेन्द्रसिंगने कीरिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad