डी के पी शासकीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर....कोटा जिसमें उच्चतर माध्यमिक विभाग के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष डॉ राम अग्रवाल एवं सदस्यगण श्रीमती पुष्पा तिवारी,विनोद गुप्ता,दुर्गेश साहू तथा पूर्व माध्यमिक विभाग के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर एवं पालक गण सहित शाला के प्राचार्य संतोष कुमार चिंचोलकर ,सेजेस प्राचार्य श्री राकेश कुमार दिग्रसकर शामिल हुए ।
नव प्रवेशी कक्षा छठवीं तथा नवमी के छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर पुस्तक वितरण कर उनका स्वागत किया गया।मिडिल विभाग के बच्चों को गणवेश भी वितरण किया गया के प्रत्येक कक्षा के 5 - 5 छात्र छात्राओं को पुस्तक का वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया।उन्हें भी तिलक लगाकर,मिष्ठान खिलाकर अभिनंदन किया गया।अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा। शासन द्वारा दी गई योजनाओं का लाभ लेते हुए शिक्षकों का सम्मान करने की बात भी कही । इस अवसर पर शाला परिवार के समस्त व्याख्याता, शिक्षक गण उपस्थित रहे । अंत में आभार प्रदर्शन पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक शिवशंकर नामदेव ने किया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.