वापसी रथयात्रा में श्रद्धालु दर्शन के लिये उमड़े
पिथौरा / नगर में आज वापसी रथयात्रा का पर्व आस्था और विश्वास के साथ विशेष पूजा अर्चना के साथ मनाया गया ।
प्रातः से ही मंदिर में भगवान जगन्नाथ , माता सुभद्रा व भ्राता बलराम का आकर्षक श्रृंगार किया गया पश्चात महाआरती कर भगवान को रथ के चारो ओर पांडी विजय यात्रा करायी गई । इस दौरान भगवान परिक्रमा स्थल को चाँदी के झाड़ू से सफाई की गई पश्चात भगवान को रथ में विराजमान कर गजा मुंग गुड़ का प्रसाद बांटते वापस पुनः मुख्य मंदिर के लिये वापसी रथ का शुभारंभ किया गया । इस दौरान जगह जगह भगवान के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने अपनी भेंट अर्पित किये ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.