कलेक्टर ने की शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा
निर्वाचन कार्य को महत्वपूर्ण अधिकारी जिम्मेदारी से करें कार्य
स्कूल खुलने के पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करें
गोठनों में करें वीविध गतिविधियों का संचालन
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक
14 जून 2023/ मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता पूर्वक करते हुए योजनाओं को मूर्त रूप दे और अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी अपनी जवाबदारी का निर्वहन गंभीरता से करें। बैठक में कलेक्टर ने आगामी समय में होने वाले निर्वाचन कार्य को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य संवेदनशीलता के साथ ही महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन कार्य को बेहद गंभीरता से लें। उन्होंने मतदान केंद्रों के निरीक्षण के साथ ही कमियों को शीघ्र दूर करते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि 17 वर्ष से अधिक आयु एवं 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, इसके लिए सभी राजस्व अधिकारियों के साथ ही बीएलओ सार्थक प्रयास सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित गौठानों एवं रीपा के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि रीपा योजना के अंतर्गत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से योजना संचालित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सभी गौठानों में बहुउद्देशीय गतिविधियों का संचालन हो और नियमित रूप से कंपोस्ट खाद का उत्पादन होने के साथ ही बिक्री के लिए कारगर प्रयास करें | बैठक में कलेक्टर ने स्कूल खुलने की तैयारी को लेकर अधिकारियों से कहा कि स्कूल खुलने के पुर्व शाला में सभी व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में बच्चे जिस तिथि से शाला संचालित हो, शाला आएं और शिक्षा अध्ययन करें। इसके लिए बच्चों के साथ ही उनके पालकों को प्रोत्साहित करें। बैठक में कलेक्टर ने आगामी वर्षा ऋतु के दौरान किए जाने वाले वृक्षारोपण के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभी से इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर लिया जाए। इसी प्रकार उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ ही अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, जिला नोडल अधिकारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री हेमंत ठाकुर, एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.